बिजली कट से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

धारकलां के 15 गावों में कई दिन से लग रहे बिजली कट से लोग परेशान है। उसी के विरोध में गांव दरकुआ बंगला में भाजपा के सीनियर नेता योगेश शर्मा की अगुआई में लोगों ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Sep 2020 10:54 PM (IST) Updated:Sat, 05 Sep 2020 10:54 PM (IST)
बिजली कट से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन
बिजली कट से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, दुनेरा : धारकलां के 15 गावों में कई दिन से लग रहे बिजली कट से लोग परेशान है। उसी के विरोध में गांव दरकुआ बंगला में भाजपा के सीनियर नेता योगेश शर्मा की अगुआई में लोगों ने प्रदर्शन किया। योगेश शर्मा, विजय शर्मा, रितु बाला, मनोरमा, मक्खनी देवी, दर्शना देवी, ललिता देवी, नीरू बाला, कुसुम, राजीव शर्मा, रविकांत, किशोरी लाल शर्मा, पवन शुक्ला, नवल किशोर, धर्म सिंह, तिलकराज शर्मा, गौरव, सुखदेव सिंह, अनु शुक्ला, सरपंच लैहरून पुरन धीमान, पूर्व सरपंच महाशु राम व पूर्व सरपंच चरण दास ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बिजली की तारों की मरम्मत के चलते कई गावों में बिजली कट लगाए जा रहे हैं।

रणजीत सागर डैम के निर्माण के लिए अपनी जमीने देने वाले गांव खुद अंधेरे में जिदगी व्यतीत करने के लिए मजबूर हैं। बिजली न होने से उनको पेयजल की सप्लाई बाधित हो रही है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर रात के बिजली कट को बंद नहीं किया गया तो वह जल्दी भारी संख्या में इक्ट्ठा होकर पठानकोट-डलहौजी राष्ट्रीय मार्ग ऊपर धरना लगाने को मजबूर होंगे। वहीं, बिजली विभाग के धार कलां उप मंडल कार्यालय में संपर्क करने पर बिजली कटों का कारण 33 के वी सप्लाई में खराबी बताई गई है।

chat bot
आपका साथी