वार्ड 28 के लोग दूषित पानी पीने को विवश

वार्ड नंबर 28 के निवासियों ने कहा कि अगर इस तरह हमारी समस्या का हल न हुआ तो सड़कों पर जाम लगाकर अपनी समसया को हल करवाएंगे और इससे आम लोगों को होने वाली मुश्किलों की जिमेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 05:02 AM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 05:02 AM (IST)
वार्ड 28 के लोग दूषित पानी पीने को विवश
वार्ड 28 के लोग दूषित पानी पीने को विवश

जागरण संवाददाता, पठानकोट: शहर वार्ड नंबर 28 के निवासी सीवरेज मिक्स दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इसके विरोध में वार्ड 28 के लोगों ने नगर निगम के खिलाफ वीरवार को विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

वार्ड निवासी रिटायर्ड एसडीओ रवि भूषण वर्मा, कृष्ण देव जोशी, अचला जोशी, रवि कांत, चेतन वर्मा, संजू जोशी, अनु महाजन, पूजा वर्मा, सुनिता महाजन, राजेश महाजन, जसमिद्र सिंह, कुलवंत कौर, रिटायर टीचर, नरेंद्र महाजन, धर्म पाल माहजन, डा. शशि वर्मा ने बताया कि पिछले 10 दिनों से हमारे घरों में सीवरेज मिक्स पानी आ रहा है। इसकी शिकायत वार्ड के पार्षद को करने के साथ ही ऑनलाइन भी की है, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं किया जा सका है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से चुनाव नजदीक हैं लोगों की समस्याएं हल होनी चाहिए पर यहां कुछ अलग ही है। इस अवसर पर वार्ड नंबर 28 के निवासियों ने कहा कि अगर इस तरह हमारी समस्या का हल न हुआ तो सड़कों पर जाम लगाकर अपनी समसया को हल करवाएंगे और इससे आम लोगों को होने वाली मुश्किलों की जिमेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

chat bot
आपका साथी