लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जताया रोष

गांव झझेली के पास चूने के लगाए गए ढेर के विरोध में लोगों ने रोष जताया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Sep 2020 04:45 PM (IST) Updated:Tue, 08 Sep 2020 04:45 PM (IST)
लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जताया रोष
लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जताया रोष

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : गांव झझेली के पास चूने के लगाए गए ढेर के विरोध में लोगों ने रोष जताया। सरपंच हंसराज, सरपंच कैलाशो देवी, गुरदीप सिंह, सुरेश कुमार विक्की, मंगत सिंह, पंचायत सदस्य उत्तम सिह, राकेश कुमार, विपन कुमार पंचायत सदस्य, करण सिंह, मनिदर सिह, सुखविदर सिंह, राम सिंह, दलजीत सिंह, बलदेव सिंह,अरुण सिंह, सोहन सिंह अमिदर सिंह,भूपेंद्र सिंह ने कहा कि गांव के पास केमिकल का डंप पर लगा दिया गया है। जिस कारण हवा में कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड आदि गैसें फैल रही हैं। हवा चलने पर केमिकल उड़कर खेतों में जा रहा है। इससे मिट्टी के साथ मिलकर उसकी उपजाऊ शक्ति को कम कर रहा है। इससे बच्चे बीमार हो रहे हैं। इसलिए प्रशासन इस ओर ध्यान दे तथा डंप को यहां से शिफ्ट करवाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी समस्या का जल्द समाधान न हुआ तो वह अपने संघर्ष को तेज करेंगे।

chat bot
आपका साथी