कार की चपेट में आने से स्कूटी पर सवार महिला घायल

पठानकोट-गुरदासपुर रोड पर स्थित पराग होटल के निकट शनिवार सुबह कार की चपेट में आने से स्कूटी पर सवार 32 वर्षीय महिला घायल हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Mar 2019 11:58 PM (IST) Updated:Sun, 31 Mar 2019 06:29 AM (IST)
कार की चपेट में आने से स्कूटी पर सवार महिला घायल
कार की चपेट में आने से स्कूटी पर सवार महिला घायल

संवाद सहयोगी, पठानकोट

पठानकोट-गुरदासपुर रोड पर स्थित पराग होटल के निकट शनिवार सुबह कार की चपेट में आने से स्कूटी पर सवार 32 वर्षीय महिला घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सिविल अस्पताल में भर्ती महिला गगनदीप कौर निवासी शास्त्री नगर की एक टांग में चोट आई है। हादसे में घायल महिला गगनदीप कौर ने बताया कि वह अपने पति के साथ स्कूटी में सवार होकर बाजार स्थित अपने निजी काम के लिए जा रहे थे कि पराग होटल के निकट अचानक विपरीत दिशा से आई कार की चपेट में आकर वह घायल हुई है।

chat bot
आपका साथी