तेरे गुट नू कड़ा सरदारनी ए डायमंड दी झांजर पादागें..

तेरे गुट नूं कड़ा सरदारनीए डायमंड दी झांजर पादागें.. पर छात्राओं ने धूम मचाई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Mar 2018 05:48 PM (IST) Updated:Mon, 12 Mar 2018 01:46 PM (IST)
तेरे गुट नू कड़ा सरदारनी ए डायमंड दी झांजर पादागें..
तेरे गुट नू कड़ा सरदारनी ए डायमंड दी झांजर पादागें..

राजकुमार राजू, पठानकोट : तेरे गुट नूं कड़ा सरदारनीए डायमंड दी झांजर पादागें.. पर छात्राओं ने एसी धमाल मचाई कि पूरा खत्री भवन तालियों की गदड़गड़ाहट से गूंज उठा। खत्री महिला संगठन पठानकोट ने प्रधान चित्रापुरी की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान मुख्यातिथि विधायक अमित विज की माता शशि विज, अमित चोपड़ा, ¨प्रसिपल रंझू निझावन, सुजाता शर्मा व कविता ने दी प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान जहां विभिन्न महिला शक्ति वूमैन वेलफेयर सोसाइटी की प्रधान आशा भगत ने अज्ज दी नारी सारेयां तो भारी, हसंनी संस्था की प्रधान कुसुम खजूरिया ने नारी कोमल है, कमजोर नहीं विषय पर अपने विचार रखकर जहां महिलाओं में छिपी शक्ति को जगाया वहीं एक महिला होने के साथ साथ बढि़या बिजनेस चलाने व पुरुषों के मुकाबले आगे बढ़ने वाली महिलाओं का सम्मान भी किया गया जिन्होंने अपने घर की जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी बाखूबी निभाया। इससे पूर्व खत्री महिला संगठन की प्रधान चित्रा पुरी ने अपनी सदस्याओं के साथ सभी अतिथियों का भरपूर स्वागत किया। इस दौरान शिखा ने सोलो डांस, छात्राओं द्वारा भ्रूण हत्या पर कटाक्ष करते स्किट पेश की। स्टूडेंट्स पूनम ने बज्जिया बेहड़े बिच शहनाइयां, जट्टी नू क्रेज बड़ा गिद्दा पौण दा पेश किया। छात्रा वेरिज अरोड़ा ने राजस्थानी डांस घूमर पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। खत्री महिला संगठन की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाली वूमैन वेलफेयर सोसाइटी की प्रधान आशा प्रधान, हंसनी की प्रधान कुसुम खजूरिया, प्रख्यात फैशन डिजाइनर सुजाता मरवाहा, सांझ केंद्र की ट्रेनर कविता, महिला पत्रकार पूनम शर्मा, विधायक अमित विज की माता शशि विज, रेनु महेंद्रू को प्यार भरे टोकन ऑफ लव से सम्मानित किया गया। इसके पश्चात सांझ केंद्र की ट्रेनर कविता ने छात्राओं को मोबाइल पर शक्ति ऐप की जानकारी दी। इस मौके पर चेयरपर्सन रेनु महेंद्रू, चीफ पैट्रन मंजूला, मोमिला पासी, उपप्रधान मोनिका पुरी, महासचिव भावना पुरी, कोषाध्यक्ष मंजू मरवाहा, सचिव मीनू पुरी, अंजली अरोड़ा, नीका वर्मा, सरुचि विज, प्रवीण वालिया, कशिश कपूर, पूनम मरवाहा, गीता मरवाहा, वंदना ठापर, सिम्मी साहनी, नीनू वालिया, दीक्षा शर्मा, पूजा घई, वंशिका मरवाहा भी थी।

chat bot
आपका साथी