पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय मार्ग पर पड़े गड्ढे दे रहे घटनाओं को न्यौता

माधोपुर रेलवे स्टेशन के सामने से गुजरते राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर कई जगहों पर गड्ढे हो जाने के कारण लोग परेशान है। समाज सेवक नरेश कुमारअशोक कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर इतने ज्यादा गड्ढे हो गए हैं। ये किसी भी अनहोनी दुर्घटना को न्यौता दे सकते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Jan 2022 10:39 PM (IST) Updated:Sat, 15 Jan 2022 10:39 PM (IST)
पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय मार्ग पर पड़े गड्ढे दे रहे घटनाओं को न्यौता
पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय मार्ग पर पड़े गड्ढे दे रहे घटनाओं को न्यौता

संवाद सहयोगी, माधोपुर: पठानकोट जम्मू राष्ट्रीय मार्ग पर पड़े गड्डे दे रहे घटनाओं को न्योता जम्मू कश्मीर को पूरे भारत से जोड़ने वाले एकमात्र राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत दिन प्रति दिन खराब होती जा रही है। माधोपुर रेलवे स्टेशन के सामने से गुजरते राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर कई जगहों पर गड्ढे हो जाने के कारण लोग परेशान है।

समाज सेवक नरेश कुमार,अशोक कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर इतने ज्यादा गड्ढे हो गए हैं। ये किसी भी अनहोनी दुर्घटना को न्यौता दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोग इतना ज्यादा टोल टैक्स व रोड टैक्स भरते हैं, लेकिन एनएचएआइ इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने एनएचएआइ अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क को ठीक करवाया जाए।

chat bot
आपका साथी