दरिया पर पुल नहीं, जर्जर नाव पर निर्भर है 70 गांवों के लोग

चक्की दरिया के ¨सबली-तलवाड़ा जट्टां पतन पर पैंटून पुल निमार्ण का कार्य अधर में लटकने से 70 गांवों के हजारों लोग खस्ताहाल हो चुकी नाव पर निर्भर हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Oct 2018 11:26 PM (IST) Updated:Sun, 21 Oct 2018 11:26 PM (IST)
दरिया पर पुल नहीं, जर्जर नाव पर निर्भर है 70 गांवों के लोग
दरिया पर पुल नहीं, जर्जर नाव पर निर्भर है 70 गांवों के लोग

संस, घरोटा : चक्की दरिया के ¨सबली-तलवाड़ा जट्टां पतन पर पैंटून पुल निमार्ण का कार्य अधर में लटकने से 70 गांवों के हजारों लोग खस्ताहाल हो चुकी नाव पर निर्भर हैं। इस नाव पर बिना किसी सुरक्षा के लोग सवार होकर रोजाना ही दरिया को पार करते हैं। यह नाव कई बार हादसाग्रस्त हो चुकी है बावजूद इसके इस नाव पर भरोसा करने के अलावा गांववासियों के पास और कोई विकल्प नहीं है। मजबूरन लोग अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं। लोगों की मांग है कि दरिया पर पैंटून पुल के रूके काम को जल्द पूरा किया जाए ताकि उन्हें जान जोखिम में डाल कर दरिया को पार न करना पड़े।

¨सबली-तलवाड़ा जट्टां पतन पर चक्की दरिया पार करने के लिए पुल आजतक नहीं बन सका है। पैंटून पुल यहां पर लगाया जाता है लेकिन ज्यादा बरसात के दिनों में उसे भी दरिया से हटा दिया जाता है। इसके बाद से यह पुल यहां दोबारा नहीं लगाया गया है। पुल के पुर्जे दरिया किनारे ही पड़े धूल फांक रहे हैं और लोग खस्ताहाल नाव पर सवार होकर राम भरोसे दरिया पार कर रहे हैं। अगर दरिया को पार न करना हो तो लोगों का 4 किलोमीटर का सफर 40 किलोमीटर में बदल जाता है। ऐसे में समय और पैसे को बचाने के लिए लोग ¨जदगी दांव पर लगा रहे हैं। हर समय खस्ताहाल नाव पर हादसा होने का डर बना रहता है। पहले कई बार यहां पर नाव के साथ हादसे हो चुके हैं। पुल न होने के कारण घरोटा क्षेत्र के लोगों को जालंधर, डमटाल, कंदरौड़ी, इंदौरा जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग से होकर जाना पड़ता है। इससे लोगों के समय की बर्बादी हो रही है। वहीं घरोटा, कौंतरपुर, घियाला क्षेत्र के लोगों को गुरदासपुर जाने के लिए वाया पठानकोट से होकर जाना पड़ रहा है। क्षेत्रवासी सुरजीत ¨सह, मंगत राम, ¨सह, सुखदेव ¨सह, विपन पठानिया, मदन ¨सह, संसार चंद, सागर ¨सह, कर्ण ¨सह ने कहा कि प्रशासन के ढीले रवैये के कारण लोग जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं। वहीं एसडीओ एनके शर्मा ने कहा कि उच्चाधिकारियों का आदेश आते ही पैंटून पुल लगा दिया जाएगा।

स्थायी हल करे प्रशासन : लाल चंद

लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि हर बार प्रशासन द्वारा अस्थायी प्रबंध कर दिया जाता है जिससे परेशानी वैसे ही बनी हुई है। इसका स्थायी हल करना चाहिए।

समय और पैसे की बर्बादी : सुभाष ¨सह

ठाकुर सुभाष ¨सह ने कहा कि पुल की व्यवस्था न होने के कारण लोगों को लंबे रूट से जाना पड़ रहा है जिससे लोगों के समय और पैसे की बर्बादी हो रही है।

लोग जान जोखिम में डालने को मजबूर : बचन लाल

पूर्व जिला परिषद सदस्य बचन लाल ने कहा कि खस्ताहाल नाव पर पहले भी हादसे हुए हैं ऐसे में नाव से जा रहे लोग अपनी जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं।

chat bot
आपका साथी