लुधियाना से जम्मू जा रहे मजदूरों को रोका

कोरोना वायरस के कारण पंजाब में क‌र्फ्यू के कारण दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी मजदूरों का अपने घर जाना नहीं रुक रहा। गांव मुतफरका में लुधियाना से चलकर अपने गांव मानपुर जेएंडके जाने के लिए मजदूरों को पुलिस ने रोक कर पूछताछ की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Apr 2020 10:07 PM (IST) Updated:Tue, 07 Apr 2020 06:15 AM (IST)
लुधियाना से जम्मू जा रहे मजदूरों को रोका
लुधियाना से जम्मू जा रहे मजदूरों को रोका

संवाद सहयोगी, माधोपुर : कोरोना वायरस के कारण पंजाब में क‌र्फ्यू के कारण दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी मजदूरों का अपने घर जाना नहीं रुक रहा। गांव मुतफरका में लुधियाना से चलकर अपने गांव मानपुर जेएंडके जाने के लिए मजदूरों को पुलिस ने रोक कर पूछताछ की। एसआइ विजय कुमार ने बताया कि मजदूरों को समझाया गया है कि जेएंडके में बाहर से आने वाले लोगों के लिए तो रास्ता बंद कर दिया गया है। बावजूद इसके जेएंडके प्रशासन अपने लोगों के प्रवेश पर भी पाबंदी लगा दी गई है। इसलिए इन मजदूरों को उन्होंने कहा कि वह लोग किसी अलग रास्ते से जेएंडके में अगर प्रवेश कर जाते हैं तो ठीक है नहीं तो जिला पठानकोट प्रशासन द्वारा मजदूरों के लिए होम शेल्टर बनाए गए हैं, वह वहां आकर रह सकते हैं। वहीं लुधियाना से चलकर आए भूखे पेट मजदूरों को गांव वासियों द्वारा उन्हें खाना खिलाया गया।

chat bot
आपका साथी