8.50 लाख से बन रही गली का निरीक्षण

गांव छोटा रानीपुर में 8.50 लाख की लागत से बन रही गली के निर्माण कार्य का निरीक्षण रविवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अमित मंटू ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 12:47 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 12:47 AM (IST)
8.50 लाख से बन रही गली का निरीक्षण
8.50 लाख से बन रही गली का निरीक्षण

संवाद सहयोगी, माधोपुर

गांव छोटा रानीपुर में 8.50 लाख की लागत से बन रही गली के निर्माण कार्य का निरीक्षण रविवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अमित मंटू ने किया। इस दौरान अमित मंटू ने लोगों की अन्य समस्याएं भी सुनीं और उनके जल्द हल का आश्वासन लोगों को दिया। इससे पहले अमित मंटू के गांव में पहुंचने पर समूह गांववासियों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।

अमित मंटू ने कहा कि वह कुछ माह पूर्व इस गांव में आए थे तो लोगों ने उन्हें गली के टूटे होने की बात बताई थी। इसके बाद गली के निर्माण कार्य का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार का उददेश्य है कि पंजाब के कोने-कोने का विकास किया जाए। हर शहर हर गांव में पक्की सड़कें-गलियां, बेहतर ड्रेनेज-सीवरेज सिस्टम और पेयजल की निर्विघ्न सप्लाई दी जाए। इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए काम किया जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि गांव में कई निकासी नालों में ब्लॉकेज आदि की समस्या बनी हुई है। वहीं अन्य समस्याओं से भी अमित मंटू को अवगत करवाया गया जिसके बाद अमित मंटू ने जवाब में जल्द हल का आश्वासन दिया। लोगों ने गली के निर्माण के लिए अमित मंटू द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार जताया। इस दौरान तरसेम बड़ोई, सूबेदार बलदेव ¨सह रानीपुर, रघुवीर ¨सह, बलवीर ¨सह, नरेंद्र ठाकुर, तरसेम लाल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी