दोस्तों के साथ वैष्णो देवी जा रहे हरियाणा के रोहतक के युवक की टांगें ट्रेन से कटीं

माता वैष्‍णों देवी के दर्शन के लिए जा रहे रोहतक के एक युवक की पठानकोट के पास ट्रेन की चपेट में आ जाने से दोनों टांगें कट गईं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 06:29 PM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 06:29 PM (IST)
दोस्तों के साथ वैष्णो देवी जा रहे हरियाणा के रोहतक के युवक की टांगें ट्रेन से कटीं
दोस्तों के साथ वैष्णो देवी जा रहे हरियाणा के रोहतक के युवक की टांगें ट्रेन से कटीं

पठानकोट, जेएनएन। दोस्तों के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे हरियाणा के रोहतक के युवक की टांगें ट्रेन की चपेट में आने से कट गई। वह पठानकोट के निकटवर्ती भरोली जंक्शन स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा के शिकार 22 साल के नीरज की दोनों टांगें कट गई हैं। रेलवे अधिकारियों ने गंभीर अवस्था में उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालत ज्यादा खराब होने के कारण उसे चंडीगढ़ के पीजीआइ रेफर कर दिया गया।

पठानकोट जीआरपी थाना के एएसआइ मनोज कुमार ने बताया कि सुबह साढ़े 10 बजे भरोली जंक्शन स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने हादसे के बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान घायल अवस्था में पड़े हरियाणा के रोहतक के गांव कलानौर निवासी नीरज को एंबुलेंस108 से सिविल अस्पातल पहुंचाया।

सिविल अस्पताल में नीरज की हालत खराब हो गई। हादसे में उसकी दोनों टांगें कट गईं। डॉक्टरों ने नीरज को तुरंत चंडीगढ़ पीजीआइ के लिए रेफर कर दिया। नीरज के साथ आए दोस्तों ने बताया कि उसका पिता रेलवे में दर्जा चार कर्मचारी है और वह प्राइवेट जॉब करता है। शनिवार को वह कोटा- उधमपुर ट्रेन में सवार होकर माता वैष्णो देवी की यात्रा पर निकले थे।

बताया जाता है कि नीरज ट्रेन के गेट पर खड़ा है। सुबह ट्रेन जैसे ही भरोली जंक्शन स्टेशन पर पहुंची तो उसका पांव गेट के पास स्लिप कर गया और वह नीचे गिर गया। घटना में उसके दोनों टांगे कट गई हैं। साथियों ने बताया कि नीरज के घर में परिजनों को सूचित कर दिया गया है। नीरज को एंबुलेंस से चंडीगढ़ भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी