खत्री महिला संगठन ने धूमधाम से मनाई तीज

अध्यक्ष रीना तुली ने कहा कि खत्री महिला संगठन का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को सक्षम बनाकर आत्मनिर्भर बनना है और वह इस कार्य में कामयाब भी हो रही हैं। सभा का मुख्य मकसद सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देना है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Aug 2022 05:21 PM (IST) Updated:Fri, 05 Aug 2022 05:21 PM (IST)
खत्री महिला संगठन ने धूमधाम से मनाई तीज
खत्री महिला संगठन ने धूमधाम से मनाई तीज

जागरण संवाददाता, पठानकोट: खत्री महिला संगठन ने प्रधान रीना तुली की अध्यक्षता में खत्री सभा के प्रांगण में तीज का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। डाक्टर महक अदलखा, अंजू बडैहरा और रेणु महेंद्रू विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स व महिलाओं ने पंजाबी सभ्यता को पेश कर खूब वाहवाही लूटी। अध्यक्ष रीना तुली ने कहा कि खत्री महिला संगठन का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को सक्षम बनाकर आत्मनिर्भर बनना है और वह इस कार्य में कामयाब भी हो रही हैं। सभा का मुख्य मकसद सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देना है। इस मौके पर सावन महीने के खास खीर पूरे पकवान आए हुए मेहमानों को खिलाए गए। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली स्टूडेंट को सम्मानित भी किया गया। मुख्यातिथि ने खत्री महिला संगठन द्वारा करवाए गए कार्यक्रम की सराहना की। इस मौके पर रीना तुली, मीनाक्षी अबरोल, मीनू पुरी, अनुपम गंडोत्रा आदि मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी