गांव चौंता में छप्पड़ का निर्माण कार्य शुरू

सीचेवाल मॉडल के तहत वेट क्षेत्र के विभिन्न गांवों की छप्पड़ों की दशा सुधारने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 09:48 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 09:48 PM (IST)
गांव चौंता में छप्पड़ का निर्माण कार्य शुरू
गांव चौंता में छप्पड़ का निर्माण कार्य शुरू

संवाद सहयोगी, घरोटा : सीचेवाल मॉडल के तहत वेट क्षेत्र के विभिन्न गांवों की छप्पड़ों की दशा सुधारने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इससे दूषित पानी को साफ करके सिचाई के लिए प्रयोग किया जा सके। इसके तहत गांव चौंता में चार कनाल में फैले छप्पड़ का निर्माण कार्य आरंभ है। इसका 30 प्रतिशत कार्य मुकम्मल हो चुका है। बाकी का कार्य भी जल्द पूरा हो जाएगा। इस कार्य में करीब 15 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है। प्रोजेक्ट के तहत छप्पड़ में एक चैंबर निर्मित किया जाएगा, फिर दूषित पानी को तीन खूंहों में से निकालकर साफ किया जाएगा। इसके अगले चरण में छप्पड़ को दो भागों में बांटा जाएगा। एक भाग को पक्का तथा दूसरे भाग को कच्चा रखा जाएगा। उसके उपरांत सूर्य की किरणों से पानी को साफ करके प्रयोग में लाया जाएगा। बीडीपीओ तजिद्र पाल सिंह ,ब्लाक समिति चेयरमैन हरविद्र सिंह भट्टी, सरपंच दिगविजय सिंह और जोन इंचार्ज ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह ने मंत्री अरूणा चौधरी व कांग्रेस नेता अशोक चौधरी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पंचायत सचिव उत्तम सिंह, गुरप्रीत सिंह, पंचायत सदस्य व मनरेगा स्टाफ उपस्थित था।

chat bot
आपका साथी