भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र : सुंदर शाम अरोड़ा

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 10:42 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 10:42 PM (IST)
भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र : सुंदर शाम अरोड़ा
भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र : सुंदर शाम अरोड़ा

जागरण संवाददाता, पठानकोट : भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। भारतीय संविधान में सभी धर्मो, जातियों व धर्मो को एक माला में पिरोया गया है, जिसके तहत प्रत्येक नागरिक को एक सम्मान अधिक प्राप्त हैं। इसलिए, हम सभी को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ ईमानदारी से अपने कार्यों को पूरा करना चाहिए। यह बात कैबिनेट मंत्री पंजाब सुंदर श्याम अरोड़ा ने मंगलवार को मल्टी स्पो‌र्ट्स स्टेडियम लमीनी में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में कही। कार्यक्रम के दौरान डीसी पठानकोट संयम अग्रवाल, एडीसी सुरेंद्र सिंह, एसएसपी गुलनीत खुराना, जिला सेशन जज कंवलजीत सिंह बाजवा, विधायक अमित विज, एसडीएम जीएस ढिल्लों, जिला प्लानिग बोर्ड चेयरमैन अनिल दारा, बीडीपीओ नरोट जैमल सिंह सुरेश कुमार, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजीव बैंस, पूर्व मंत्री रमन भल्ला, चेयरमैन अवतार सिंह कलेर, जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र पराशर, डीएफओ डाक्टर संजीव तिवारी, लोक संपर्क अधिकारी राम लुभाया, दविद्र दर्शी, रोहित सरना व राकेश बबली आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम सुबह 9:58 बजे मुख्य मेहमान ने तिरंगा फहराने की रस्म अदा की। इसके उपरांत परेड का निरीक्षण किया। पंजाब पुलिस की टुकड़ियों ने राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी। इसके बाद वन विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग तथा सेहत विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की झांकियां पेश की गई।

पुष्प वर्षा कर मार्च पास्ट का किया स्वागत

संवाद सहयोगी, मामून : गणतंत्र दिवस पर स्मार्ट सरकारी मिडिल व प्राइमरी स्कूल बुंगल में मुख्य अध्यापक राजेश कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के बच्चों ने मार्च पास्ट निकाला। जो कि लोगों की आकर्षण का केंद्र रहा। लोगों द्वारा बच्चों पर पुष्प वर्षा कर के फल वितरित किए गए। बाद में बच्चों द्वारा देशभक्ति का कार्यक्रम पेश किया गया। इस दौरान आए हुए मुख्य मेहमान इंजीनियर राजेश भगत द्वारा स्कूल के विकास के लिए स्कूल प्रबंधक को 5100 रुपये का योगदान दिया। वहीं गांव के सरपंच लाल सिंह द्वारा झंडा लहराने की रस्म अदा की गई। इस मौके पर टीचर सृष्टा देवी, राधा सागरा, रसलीन कौर, सुनीता देवी, सुनीता जमवाल, लक्ष्मी स्वरूप, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, गांव के पंच रकेश कुमार, पवन सुंवरिया आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी