मानवता की सुरक्षा के लिए सिगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करें बंद : डीसी

पंजाब राज्य उत्पादन नियंत्रण बोर्ड ने एक जुलाई 2022 से सिगल यूज प्लास्टिक उत्पादों के निर्माण आयात भंडारण वितरण बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। पंजाब सरकार ने आज इस संबंध में जागरूकता अभियान शुरू किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Aug 2022 05:53 PM (IST) Updated:Fri, 05 Aug 2022 05:53 PM (IST)
मानवता की सुरक्षा के लिए सिगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करें बंद : डीसी
मानवता की सुरक्षा के लिए सिगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करें बंद : डीसी

जागरण संवाददाता, पठानकोट: यदि हम चाहते हैं कि हमारा भविष्य सुरक्षित रहे तो इसके लिए हमें सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय का समर्थन करने के लिए तैयार रहना चाहिए। यह बात डिप्टी कमिश्नर सरदार हरबीर सिंह ने शु्क्रवार को जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स परिसर में आयोजित एक सेमिनार के दौरान कही।

इस दौरान एडीसी अंकुरजीत सिंह, एडीसी बलराज सिंह, सहायक आयुक्त मेजर डाक्टर सुमित मुध, डीआरओ अरविदर पाल सिंह, आम आदमी पार्टी हलका इंचार्ज विभूति शर्मा, कैप्टन सुनील गुप्ता जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी, कमलजीत सिंह पर्यावरण अभियंता पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पठानकोट, जसवंत सिंह जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, राम लुभाया जिला जनसंपर्क अधिकारी व अन्य मौजूद रहे। इस दौरान मेजर डाक्टर सुमित मुध ने पीपीटी के माध्यम से एकल प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध और इसके नकारात्मक प्रभावों के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सिगल यूज प्लास्टिक में प्लास्टिक की स्टिक के साथ इयर बड्स, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइसक्रीम स्टिक, सजावट के लिए पालीस्टायरीन सहित सिगल यूज प्लास्टिक, प्लेट, कप, ग्लास, कटलरी व सिगरट के डिब्बों पर लपेटे जाने वाली फिल्में शामिल हैं।

डीसी हरबीर सिंह ने कहा कि सिगल यूज प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा है और इससे होने वाला प्रदूषण कई सदियों से हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। पंजाब राज्य उत्पादन नियंत्रण बोर्ड ने एक जुलाई 2022 से सिगल यूज प्लास्टिक उत्पादों के निर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। पंजाब सरकार ने आज इस संबंध में जागरूकता अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि हम सभी को खरीदारी के लिए बाजार जाते समय घर से कपड़े का थैला ले जाने की आदत डाल लेनी चाहिए। जिला प्रशासन और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा पठानकोट जिले में नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और उसके बाद यदि कोई उल्लंघन होता है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना पंजाब सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से सिगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए एक पोस्टर भी जारी किया गया।

chat bot
आपका साथी