पठानकोट से दिल्ली गई फ्लाइट की इमरजेंसी लैं¨डग, सभी यात्री सकुशल

जितेंद्र शर्मा, पठानकोट सोमवार को पठानकोट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए पहली उड़ान भरने वाली

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Apr 2018 03:00 AM (IST) Updated:Tue, 10 Apr 2018 03:00 AM (IST)
पठानकोट से दिल्ली गई फ्लाइट की इमरजेंसी लैं¨डग, सभी यात्री सकुशल
पठानकोट से दिल्ली गई फ्लाइट की इमरजेंसी लैं¨डग, सभी यात्री सकुशल

जितेंद्र शर्मा, पठानकोट

सोमवार को पठानकोट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए पहली उड़ान भरने वाली एलाइंस कंपनी की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। समय रहते पता चल जाने पर दोपहर करीब दो बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथारिटी की ओर से इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। जहाज में सवार सभी 42 यात्री सकुशल हैं।

सोमवार को पठानकोट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फ्लाइट ने सुबह 11:20 की बजाय 12:20 बजे उड़ान भरी। जहाज दिल्ली पहुंचने ही वाला था कि पठानकोट के उद्योगपति पुष्पेंद्र मैनी की पत्नी रुबी मैनी ने देखा कि जहाज के दो पंखे बंद हो गए हैं और इंजन भी बंद हो गया है। घबराकर उन्होंने यह बात अपने पति को बताई। पुष्पेंद्र मैनी ने यह बात एयर होस्टेस को बताई। एयर होस्टेस ने पायलट को बताया, जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट अथारिटी को सारी बात से अवगत करवाया गया। देखते ही देखते इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अथारिटी की ओर से भारी संख्या में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर दिया गया। एयरपोर्ट अथारिटी ने जहाज की तुरंत इमरजेंसी लैं¨डग करवाई। जहाज में सवार सभी 42 यात्री सुरक्षित हैं। दहशत में आ गए जहाज में सवार सभी यात्री

इस कवायद में सभी यात्रियों को इस बात की जानकारी हो गई कि उन पर खतरा मंडरा रहा है। दहशत में आए लोगों ने भगवान को याद करना शुरू कर दिया। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों ने मैनी दंपती का आभार जताया, जिन्होंने समय रहते खतरे को टाल दिया और पायलट तक बात पहुंचा दी। मुश्किल भरे थे वो पंद्रह मिनट : दिनेश महाजन

फ्लाइट में सवार पठानकोट के एक होटल के मालिक दिनेश महाजन ने बताया कि यात्रियों के लिए वो पंद्रह मिनट मुश्किल भरे थे। जिस समय फ्लाइट की इमरजेंसी लैं¨डग की कोशिश पायलट कर रहा था, उस दौरान उनके दिमाग में यही चल रहा था कि अगर प्लेन क्रैश हो गया तो क्या होगा। ऐसा सोचते हुए उन्होंने अपने करीबियों को व्हाट्सएप पर संदेश भेज दिए। हालांकि प्लेन से संदेश नहीं गए। लैंडिंग के बाद जान में जान आई। पठानकोट एयरपोर्ट अथॉरिटी को खबर नहीं

हैरत की बात तो यह है कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद पठानकोट एयरपोर्ट अथॉरिटी को इसकी कोई खबर तक नहीं थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी पठानकोट की मैनेजर कमलजीत ने बताया कि उन्हें इमरजेंसी लैं¨डग के बारे कोई सूचना नहीं है। दिल्ली में यदि ऐसा कुछ हुआ हो तो इस बारे वह कुछ नहीं कह सकती। वहीं उन्होंने कहा कि दिल्ली से आई फ्लाइट सुबह 11:20 की बजाय 12:00 बजे पहुंची, जिसकी वजह मौसम में खराबी रहा है।

chat bot
आपका साथी