कार्यकर्ता 2022 चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं

जिला यूथ कांग्रेस की ओर से पठानकोट में जिलाध्यक्ष तोषित महाजन की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 11:10 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 11:10 PM (IST)
कार्यकर्ता 2022 चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं
कार्यकर्ता 2022 चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं

जागरण संवाददाता, पठानकोट : जिला यूथ कांग्रेस की ओर से पठानकोट में जिलाध्यक्ष तोषित महाजन की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विशेष रूप से पंजाब यूथ कांग्रेस इंचार्ज बंटी शेल्के, सहायक इंचार्ज मुकेश कुमार ,जिला इंचार्ज केपी पाहड़ा, युवा नेता आशीष विज, हरसिमरन बाजवा, योगेश हंडा लुधियाना प्रधान विशेष रूप से उपस्थित हुए। संबोधित करते हुए पंजाब इंचार्ज बंटी शेल्के, सहायक इंचार्ज मुकेश कुमार ने कहा कि युवा पार्टी की रीड की हड्डी है। युवा शक्ति को पार्टी से ज्यादा से ज्यादा जोड़ने के लिए सभी कार्यकर्ताओं की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि देश की जनता नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कार्यशैली से बुरी तरह खफा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को कोई फायदा देने की बजाय पेट्रोल डीजल की कीमतों के दाम बढ़ा दिए गए हैं। जिससे आम आदमी की जेब पर काफी बोझ पड़ गया है। उन्होंने कार्यकर्ता को अभी से ही 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए जुट जाएं तथा ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी संगठन से जुड़े। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष तोषित महाजन ने कहा कि देश का युवा वर्ग पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी के साथ है। उन्होंने कहा कि जिला पठानकोट में उनकी टीम पूरी मेहनत से पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर असेंबली प्रधान वरिदर सिंह लकी, रमन शर्मा, कुलजीत सेंटी, आशीष महाजन, विकास कुमार, योगेश, वरुण कोहली, मनदीप कुमार, मानव शर्मा, बलवान सिंह, अंकित मेहरा, पवन कुमार, नीरज, रामस्वरूप, अभ्यम शर्मा व अरुण आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी