गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार में गुरुपर्व पर कार्यक्रम

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार भरोली कलां में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 11:30 PM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 11:30 PM (IST)
गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार में गुरुपर्व पर कार्यक्रम
गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार में गुरुपर्व पर कार्यक्रम

जागरण संवाददाता, पठानकोट : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पूर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार भरोली कलां में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य सेवादार सतनाम सिंह की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य सेवादार सतनाम सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब की ओर से प्रकाश पर्व 10 नवंबर रखे पाठ के भोग डाले गए। इसके बाद गुरु का लंगर करवाया गया। इस अवसर पर सचिव सुरजीत सिंह, सूबेदार दर्शन सिंह, छत्रपाल सिंह, हरदियाल सिंह, जसपाल सिंह, संतोष कौर, नरिन्द्र कौर, महिद्र कौर जसविन्द्र कौर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी