पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

थाना तारागढ़ की पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 11:36 PM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 11:36 PM (IST)
पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

संवाद सहयोगी, पठानकोट

थाना तारागढ़ की पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। आरोपित की पहचान रवि कुमार निवासी गांव रायपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी शादी अगस्त 2018 में उसकी शादी रवि कुमार से हुई थी। शादी के समय युवती के माता पिता ने हैसियत के हिसाब से दहेज दिया। लेकिन शादी के कुछ समय बाद पति रवि कुमार ने पत्नी को दहेज की मांग के लिए तंग करना शुरू कर दिया गया। वहीं पहले से दिया जा चुका दहेज का सामान भी खुर्दबुर्द कर दिया गया। मामले की जांच वूमैन सेल देहाती द्वारा किए जाने के बाद आरोपित पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। आरोपित पति पुलिस की पकड़ से बाहर है।

chat bot
आपका साथी