दहेज प्रताड़ना के आरोप में दो पर केस

शहर के थाना डिवीजन नम्बर-1 पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 12:51 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 12:51 AM (IST)
दहेज प्रताड़ना के आरोप में दो पर केस
दहेज प्रताड़ना के आरोप में दो पर केस

संवाद सहयोगी, पठानकोट

शहर के थाना डिवीजन नम्बर-1 पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपितों की पहचान पति दलबीर ¨सह व अमरीक ¨सह निवासी जम्मू के बसंत बिहार त्रिकुटा नगर के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता लमीनी एरिया निवासी चनप्रीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2013 में उसकी शादी जम्मू के बसंत बिहार त्रिकुटा के रहने वाले व्यक्ति के साथ के साथ हुई है। शादी के कुछ बाद ही ससुराल वाले दहेज व पैसे की मांग कर उसे परेशान करने लगे। वूमेन सैल सिटी ने पीड़ित महिला की शिकायत पर जांच की और महिला के बयान पर थाना डिवीजन नं.1 में जम्मू निवासी दलबीर ¨सह व अमरीक ¨सह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी