तीन साल से बंद है थरियाल का सेवा केंद्र, सुविधाओं के लिए दस किलोमीटर करना पड़ता है सफर

पूर्व सरपंच देवेंद्र सिंह ने कहा कि सेवा केंद्र बंद होने के कारण क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं। शिवा क्लब के महासचिव गुरपाल सलारिया ने कहा कि सेवा केंद्र बंद होने के कारण लोगों को पठानकोट करीब 10 से 15 किमी. दूर अपने कार्य के लिए जाना पड़ रहा है। इससे लोगों का समय बर्बाद होता है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 04:28 AM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 04:28 AM (IST)
तीन साल से बंद है थरियाल का सेवा केंद्र, सुविधाओं के लिए दस किलोमीटर करना पड़ता है सफर
तीन साल से बंद है थरियाल का सेवा केंद्र, सुविधाओं के लिए दस किलोमीटर करना पड़ता है सफर

संवाद सहयोगी, माधोपुर: थरियाल चौक में बनाया गया सेवा केंद्र पिछले तीन से बंद पड़ा है, जिस कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के अपने कार्यों के लिए पठानकोट शहर जाना पड़ता है। इससे उनके समय की बर्बादी होती है। लोगों ने मांग की कि सेवा केंद्र को जल्द खोला जाए।

पूर्व सरपंच देवेंद्र सिंह ने कहा कि सेवा केंद्र बंद होने के कारण क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं। शिवा क्लब के महासचिव गुरपाल सलारिया ने कहा कि सेवा केंद्र बंद होने के कारण लोगों को पठानकोट करीब 10 से 15 किमी. दूर अपने कार्य के लिए जाना पड़ रहा है। इससे लोगों का समय बर्बाद होता है। समाज सेवक पलविद्र संधू ने कहा कि यदि थरियाल का सेवा केंद्र खोला जाता है तो 30 गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी। सरकार को चाहिए कि लोक सेवा केंद्र को जल्द खोला जाए।

ड्रामाटिक क्लब के सदस्य सोनू ललोत्रा ने कहा कि सेवा केंद्र के बंद होने से सैनिकों, बीएसएफ, सिचाई विभाग, सीपीडब्ल्यूडी कर्मचारियों को भी परेशान होना पड़ता है। इसलिए सेवा केंद्र खोला जाए ताकि लोग अपने कार्य करवा सके और परेशानी से बचा जा सके।

chat bot
आपका साथी