रावी दरिया में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

गांव सियूटी के निकट रावी दरिया में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 12:13 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 12:13 AM (IST)
रावी दरिया में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
रावी दरिया में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

संवाद सहयोगी, बमियाल/नरोट जयमल : गांव सियूटी के निकट रावी दरिया में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। दरिया में शौच के लिए गए कुछ मजदूरों ने शव देखा और गांव के लोगों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे एएसआइ नरेश कुमार ने बताया कि फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। शंका है कि दरिया में पानी अधिक होने पर शव जेएंडके से पानी में बहकर कर आया हो। पुलिस थाना प्रभारी प्रीतम सिंह है बताया कि पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को जिला अस्पताल पठानकोट में भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी