एक करोड़ 80 लाख की लेनदारी का फर्जी एफीडेविट बनाकर कोर्ट में किया पेश, केस दर्ज

गांव जसूर के एक व्यापारी से एक करोड़ 80 लाख लेने का जाली एफीडेविट बनाकर अदालत में लगवाने पर दो आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Jan 2021 10:46 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jan 2021 10:46 PM (IST)
एक करोड़ 80 लाख की लेनदारी का फर्जी एफीडेविट बनाकर कोर्ट में किया पेश, केस दर्ज
एक करोड़ 80 लाख की लेनदारी का फर्जी एफीडेविट बनाकर कोर्ट में किया पेश, केस दर्ज

संवाद सहयोगी, पठानकोट : गांव जसूर के एक व्यापारी से एक करोड़ 80 लाख लेने का जाली एफीडेविट बनाकर अदालत में लगवाने पर दो आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपितों की पहचान ए-टू/15 पहली मंजिल सेक्टर 17 रोहनी दिल्ली निवासी सुरेश महाजन और मकान नंबर 45 अमन एवेन्यू गेट हकीमां अमृतसर निवासी आशीश अरोड़ा के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता मनोज कुमार ने कहा कि वह गांव जसूर में दालों का व्यापार करता है। सुरेश महाजन की ट्रांसपोर्ट से सामान की डिलीवरी जसूर पहुंचती थी। पहले सुरेश कुमार पठानकोट में ही रहता था।

2016 में सुरेश महाजन के साथ उसका प्रापर्टी को लेकर 69 लाख रुपये का लेने देन चल रहा था। 20 मार्च 2018 में उसका सुरेश के साथ समझौता हो गया। इसमें कहा गया कि उसका जो पैसों का लेनदेन है वह खत्म हो चुका है। दोनों एक दूसरे पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं करेंगे।

मनोज कुमार ने बताया कि आशीश अरोड़ा के साथ 32 लाख रुपये की कमेटी डाली हुई थी और 18 लाख के करीब व्यापार के भी लेने थे। आशीश अरोड़ा ने उसकी कमेटी व पैसे उसे नहीं दिए। बल्कि उल्टे सुरेश के साथ मिलकर उस पर झूठा एक करोड़ अस्सी लाख रुपये की लेनदारी का एफीडेविट बनाकर अदालत में पेश करवा दिया। उसके जाली दस्ताखत भी आशीश अरोड़ा ने कर दिए। मनोज ने कहा कि उसने करीब अढ़ाई करोड़ रुपये सुरेश महाजन व अशीश अरोड़ा से पचास लाख रुपये लेने है।

...........

दिल्ली व हरियाणा में भी करवाया है केस दर्ज

मनोज कुमार ने बताया कि आरोपित सुरेश महाजन ने उसपर दिल्ली व हरियाणा में भी झूठा केस दर्ज करवाया है। इन केसों के सिलसिले में उसे 25 दिन पुलिस हिरासत में भी रहना पड़ा था। मामले की जांच पड़ताल में केस झूठा पाए जाने के बाद पीड़ित को पुलिस ने छोड़ दिया।

..........

अपहरण कर वसूले सवा करोड़ रुपये

मनोज कुमार ने आरोपित के विरुद्ध हिमाचल में धारा 420 का केस दर्ज करवाया था। उसने आरोप लगाया कि इसके बाद आरोपित ने उसे किडनेप करवा दिया था। उसके परिवार से करीब सवा करोड़ रुपये की मांग रखी। जिसके बाद पीड़ित के परिवार की ओर से जैसे तैसे पैसों को एकत्रित कर आरोपित को दिए और उसकी जान बचाई। मनोज की किडनेपिग समय उसके पास हजारों रुपये, सोने की अंगूठी व सोने की चेन भी छीनकर ले गया।

..............

आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस कर रही छापामारी

थाना डिवीजन नंबर एक के एसएचओ प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़ित मनोज कुमार के बयान पर सुरेश महाजन व आशीश अरोड़ा के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द आरोपितों को काबू कर पीड़ित को न्याय दिलाया जा सके।

chat bot
आपका साथी