आग लगने से गन्ने की फसल राख

पठानकोट के निकटवर्ती उपमंडल इंदौरा के मंड भोग्रवां क्षेत्र के खेलों में अचानक आग लगने से गन्ने की फसल आग की भेंट चढ़ गई। इसके कारण क्षेत्र के दो किसानों की करीब 2 एकड़ गन्ने की फसल का नुकसान हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 May 2019 10:50 PM (IST) Updated:Tue, 07 May 2019 10:50 PM (IST)
आग लगने से गन्ने की फसल राख
आग लगने से गन्ने की फसल राख

संवाद सहयोगी, डमटाल :पठानकोट के निकटवर्ती उपमंडल इंदौरा के मंड भोग्रवां क्षेत्र के खेलों में अचानक आग लगने से गन्ने की फसल आग की भेंट चढ़ गई। इसके कारण क्षेत्र के दो किसानों की करीब 2 एकड़ गन्ने की फसल का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान एवं पूर्व उपप्रधान भोग्रवां पंचायत के जगदीप सिंह व अध्यक्ष ने बताया कि वह गन्ना मुकेरियां में भेजने वाले थे कि अचानक आग लगने के कारण गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। वहीं जगदीप सिंह ने बताया कि दोपहर अपने घर में बैठे हुए थे कि अचानक गन्ने की खड़ी फसल में धुआं निकलता नजर आया, जब तक वह खेतों में पहुंचते तब तक आग ने भीषण रुप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो कई एकड़ साथ लगती अन्य किसानों की गन्ने और गेहूं की फसल जलकर राख हो जाती। उन्होंने कहा कि इसके कारण लगभग 2 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जल चुकी गन्ने की फसल का मौका देखकर आर्थिक सहायता की जाए।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी