भाजपा ने वाल्मिकी चौक में चलाया स्वच्छता अभियान

भाजपा ने प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र परमार की अध्यक्षता में भगवान वाल्मीकि चौक में स्वछ भारत अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Mar 2020 04:52 PM (IST) Updated:Sun, 01 Mar 2020 04:52 PM (IST)
भाजपा ने वाल्मिकी चौक में चलाया स्वच्छता अभियान
भाजपा ने वाल्मिकी चौक में चलाया स्वच्छता अभियान

संस, पठानकोट : भाजपा ने प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र परमार की अध्यक्षता में भगवान वाल्मीकि चौक में स्वच्छ भारत अभियान चलाया। यह स्वच्छता अभियान भारत की आजादी में अंग्रेजों से लोहा लेने वाले भारतीय वीर शहीद चंद्रशेखर आजाद को उनकी पुण्यतिथि पर समर्पित किया गया। इस मौके पर मुख्यरूप में जिला अध्यक्ष विजय शर्मा पहुंचे। सभी ने मिलकर के भगवान वाल्मीकि चौक, रेलवे रोड, सलारिया चौक, गांधी चौक आदि स्थानों की सफाई की। विजय शर्मा ने कहा नरेंद्र परमार 2 अक्टूबर 2014 से स्वच्छता अभियान चला रहे हैं, जो सराहनीय है। मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विपन महाजन, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रभा महाजन, जिला सचिव विवेक सैनी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष गणेश लाल भगत, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री संदीप सहोता, राजीव महाजन, शशि पाल सैनी, रानी जोगर, अनिल शर्मा, मनीत कुमार, प्रेम चोपड़ा, दीपक खोसला तथा भारी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

chat bot
आपका साथी