भाजपा ने याद किए स्वर्गीय अरुण जेटली

भाजपा ने स्वर्गीय अरुण जेटली की प्रथम पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम जिला अध्यक्ष विजय शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Aug 2020 11:09 PM (IST) Updated:Mon, 24 Aug 2020 11:09 PM (IST)
भाजपा ने याद किए स्वर्गीय अरुण जेटली
भाजपा ने याद किए स्वर्गीय अरुण जेटली

जागरण संवाददाता, पठानकोट : भाजपा ने स्वर्गीय अरुण जेटली की प्रथम पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम जिला अध्यक्ष विजय शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में फिजिकल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए पांच-पांच कार्यकर्ताओं के ग्रुप द्वारा ही श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। विजय शर्मा ने जेटली एक महान और दूरदर्शी नेता थे। उनको इस बात का पहले ही आभास था कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आने वाली है। ईमानदार नेता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के विस्तार में बहुत ही परिश्रम व पार्टी को आगे ले जाने में एक बहुत बड़ी भूमिका निभाई थी। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व मेयर अनिल वासुदेवा, विनोद धीमान, शमशेर ठाकुर, रोहित पुरी, प्रवीण पप्पी, विशाल महाजन, जोगिदर शील, प्रदीप रैना, अरुण महाजन, बिदा सैनी, डॉक्टर संजय भंवर, संजू महाजन, नरेश वडेरा, पारस कश्यप, रीना तुली आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी