भाजपा ने जलाया पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला

जला अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा पाकिस्तान में जिस तरह मंदिरों को तोड़ा जा रहा है गुरुद्वारा को नुकसान पहुंचाया जा रहा है यह निदनीय है। अभी हाल ही की घटना में शेरे पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को तोड़ दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Aug 2021 06:31 PM (IST) Updated:Wed, 18 Aug 2021 06:31 PM (IST)
भाजपा ने जलाया पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला
भाजपा ने जलाया पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला

जागरण संवाददाता, पठानकोट: भारतीय जनता पार्टी जिला पठानकोट में जिला अध्यक्ष विजय शर्मा की अध्यक्षता में वाल्मीकि चौक में रोष प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाए गए। इस दौरान प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला भी जलाया गया। जिला अध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा पाकिस्तान में जिस तरह मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, गुरुद्वारा को नुकसान पहुंचाया जा रहा है यह निदनीय है। अभी हाल ही की घटना में शेरे पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को तोड़ दिया गया। यह सब वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान की नाक के नीचे हो रहा है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री सुरेश शर्मा, मंडल प्रधान शमशेर ठाकुर, रोहित पुरी, एससी मोर्चा के अध्यक्ष जोगिद्रशील, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल रामपाल, एडवोकेट जेडी शर्मा, मंडल महामंत्री प्रवीण शर्मा, विशाल महाजन, युवा मोर्चा प्रधान अमन शर्मा, विशाल शर्मा, बक्शीश सिंह, सुदेश वर्मा, जिला मीडिया इंचार्ज प्रदीप रैना, अरुण महाजन, विक्की रामपाल, विक्की वर्मा, पारस कश्यप, भंवरशील, अशोक मेहता, शोभा रानी, व मीणा तरनाच इत्यादि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी