अमित मंटू ने सुनीं लोगों की समस्याएं

सीनियर कांग्रेसी नेता ठाकुर अमित सिंह मंटू ने नगर कौंसिल कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Feb 2020 10:18 PM (IST) Updated:Fri, 07 Feb 2020 06:11 AM (IST)
अमित मंटू ने सुनीं लोगों की समस्याएं
अमित मंटू ने सुनीं लोगों की समस्याएं

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : सीनियर कांग्रेसी नेता ठाकुर अमित सिंह मंटू ने नगर कौंसिल कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं। पार्षद महेंद्र बाली ने बताया कि आए दिन सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से लोग परेशान हो जाते हैं, सफाई कर्मचारियों का बनता ईपीएफ उनके खाते में नहीं डाला जाता जिस कारण सफाई कर्मचारी चितित है। गुगरा के रहने वाले गोपाल शर्मा फिरोजपुरी और मदनलाल ने गलियों की हाल सुधारने की मांग की। वार्ड-5 की पार्षद अमरजीत कौर ने भी अपने वार्ड की गलियों की मरम्मत कराने की अपील की। सुभाष शर्मा ने एमसी रोड बनाने का आग्रह किया और कहा कि शहर की मुख्य सड़क पर कई जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। मंटू ने सभी कार्य करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने स्थानीय निकाय मंत्री को पत्र लिखकर श्मशान घाट रोड, चार नंबर से लेकर 5 नंबर तक रोड, स्टेडियम में मिट्टी डालने के लिए ग्रांट, कम्युनिटी हॉल के लिए ग्रांट देने के लिए पत्र लिखा है। इस मौके पर पार्षद महेंद्र बाली, पार्षद सुरेंद्र वर्मा, पार्षद अमरजीत कौर, सरपंच बलबीर सिंह, सुग्रीव सिंह, रूपलाल, डिपल शर्मा, रंजीत सिंह, भूरी सिंह, कुलदीप सिंह, सुखजिदर बाजवा, विनोद भंडारी, गोपाल शर्मा, मदनलाल, सुभाष शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी