आम आदमी पार्टी ने मोदी तथा सुखबीर बादल का पुतला फूंका

आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज सुभाष शर्मा के नेतृत्व में टेंपो स्टैंड में शिरोमणि अकाली दल और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Jun 2020 10:30 PM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2020 10:30 PM (IST)
आम आदमी पार्टी ने मोदी तथा सुखबीर बादल का पुतला फूंका
आम आदमी पार्टी ने मोदी तथा सुखबीर बादल का पुतला फूंका

संस, सुजानपुर : आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज सुभाष शर्मा के नेतृत्व में टेंपो स्टैंड में शिरोमणि अकाली दल और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुखबीर बादल का पुतला फूंका। सुभाष वर्मा और स्टेट जनरल सेक्रेटरी डॉ. अनिल भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान विरोधी ऑर्डिनेंस जारी किए हैं। वहीं अपने आप को किसानों की हितैषी कहने वाला शिरोमणि अकाली दल बादल ने भी इसका कोई भी विरोध नहीं किया। इससे इस पार्टी का किसान विरोधी चेहरा सामने आ गया है। केंद्र सरकार का लाया गया यह अध्यादेश किसानों को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचाएगा। पंजाब के मौजूदा मंडीकरण ढांचे को नुकसान होगा। इसलिए केंद्र सरकार किसान विरोधी ऑर्डिनेंस को बिना देरी के वापस ले। राकेश सिंह, दीपक शर्मा, दीपक पठानिया, अजय शर्मा, जसपाल सिंह, अनिल कटोच, ज्ञान सिंह, अर्जुन, देशराज, अरुण, डॉक्टर अशोक आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी