सरकारी प्लाट के लिए 15 वर्षों से दफ्तरों के चक्कर काट रहे 29 परिवार

नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद परिवारों को दिए जाने वाले प्लाट की अलाटमेंट को लेकर 29 परिवार कार्यालयों के चक्कर काट कर थक गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 06:53 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 06:53 PM (IST)
सरकारी प्लाट के लिए 15 वर्षों से दफ्तरों के चक्कर काट रहे 29 परिवार
सरकारी प्लाट के लिए 15 वर्षों से दफ्तरों के चक्कर काट रहे 29 परिवार

जागरण संवाददाता, पठानकोट : नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद परिवारों को दिए जाने वाले प्लाट की अलाटमेंट को लेकर 29 परिवार कार्यालयों के चक्कर काट कर थक गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के संगत दर्शन से लेकर स्थानीय विधायकों के पास भी दुखड़ा रोने पर सिवाय आश्वासनों के हाथ कुछ नहीं लगा है। अब उनकी निगाहें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह के पठानकोट दौरे पर टिकी हैं। लाभपात्रियों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री चन्नी उनकी समस्या का समाधान करवाएंगे। सोमवार को लाभपात्री डीसी पठानकोट से मिलने के लिए कार्यालय गए परंतु सरकारी कार्यों में व्यवस्तता के चलते वह उनसे मिल नहीं पाए।

शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे मोहल्ला चार मरला निवासी संजीत कुमार ने बताया कि 2006 में नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा जरूतमंद परिवारों को दो-दो मरले के प्लाट देने की स्कीम जारी की थी। नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा बकायदा इसके लिए समाचार पत्रों में विज्ञापन भी दिया था। इसके तहत शहर के कई परिवारों ने 50-50 रुपये की पर्ची कटवाकर इसमें भाग लिया। नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा 29 परिवारों को इसका लाभ दिया गया। इसके लिए उन्हें चेली के मंदिर आनंदपुर के पास जगह भी अलाट हुई परंतु आज तक उन्हें कोई जगह नहीं मिली। उन्होंने कहा कि इसके लिए विधायकों व नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन से भी मिले परंतु कोई हल नहीं निकला। कहा कि अब उनकी निगाहें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पठानकोट दौरे पर टिकी हैं।

chat bot
आपका साथी