पत्नी के थे अवैध संबंध, असिस्टेंट मैनेजर पति ने हत्या कर जलाया शव

नवांशहर बंगा में नेशनल हाईवे में काम करने वाले एक असिस्टेंट मैनेजर ने पत्नी के अवैध संबंध के चलते मंगलवार सायं उसकी हत्या कर शव को आग लगा दी। इस बारे में पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर जल रहे शव पर पानी फेंक कर उसे अपने कब्जे में लिया। वहीं पुलिस ने आरोपित अनिल कुमार विश्वकर्मा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 10:30 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 07:30 AM (IST)
पत्नी के थे अवैध संबंध, असिस्टेंट मैनेजर पति ने हत्या कर जलाया शव
पत्नी के थे अवैध संबंध, असिस्टेंट मैनेजर पति ने हत्या कर जलाया शव

जागरण संवाददाता, नवांशहर

बंगा में नेशनल हाईवे में काम करने वाले एक असिस्टेंट मैनेजर ने पत्नी के अवैध संबंध के चलते मंगलवार सायं उसकी हत्या कर शव को आग लगा दी। इस बारे में पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर जल रहे शव पर पानी फेंक कर उसे अपने कब्जे में लिया। वहीं पुलिस ने आरोपित अनिल कुमार विश्वकर्मा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह केस जीइंफ्रा के असिस्टेंट जनरल मैनेजर बलविदर सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में बलविदर सिंह ने बताया है कि बंगा में ब्रिज बनाने का काम कंपनी की ओर से किया जा रहा है। उनका मेन कैंप महालों में हैं। उनकी कंपनी में मध्य प्रदेश के जिला उमारिया के डाकखाना पनन्नपथा के गांव कुश माठा का रहने वाला अनिल कुमार विश्वकर्मा 10 वर्ष से काम कर रहा है। गत सात फरवरी को उसका तबादला मेरठ से बंगा हुआ था। इसके बाद वह परिवार सहित बंगा आया और यहां एनआइआइ कालोनी में किराये के मकान पर रहने लगा। इसके परिवार में पत्नी अनुपमा विश्वकर्मा, आठ वर्ष का लड़का, पांच वर्ष की एक लड़की और तीन वर्ष का लड़का है।

उन्होंने बताया है कि 22 फरवरी की रात को आरोपित ने इंटरनेट मीडिया पर अपनी पत्नी की फोटो लगा कर लिखा कि उसकी पत्नी उसकी जिदगी से चली गई है, भगवान का शुक्रिया। यह पोस्ट देख कर उन्होंने इसका स्क्रीन शाट लिया और अनिल को भेज कर पूछा कि उसकी पत्नी को क्या हुआ है। इस पर अनिल ने कहा कि यह उनका घरेलू मसला है और फिर उसने पोस्ट को डिलीट कर दिया।

शिकायत में बताया है कि 23 फरवरी को रात 8.30 बजे अनिल अपने तीनों बच्चों के साथ कार में महालों कैंप में खाना खाने के लिए आया। इस दौरान उन्होंने जब उसकी पत्नी के बारे में पूछा, तो उसने कोई संतोषजनक जबाब नहीं दिया। इस पर इसकी जानकारी उन्होंने कैंप हेड सुशील कुमार को दी। जिसके बाद वो सुशील कुमार के साथ काम वाली जगह पर आ गए, जहां अनिल काम कर रहा था। जब उन्होंने सख्ती से पूछा तो अनिल ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और घर के कमरे में उसके शव को कंबल में लपेट कर उसे आग लगा दी है। उसने बताया कि उसकी पत्नी का चरित्र सही नहीं था और मेरठ में ही किसी के साथ उसके अवैध संबंध थे। वो अनिल की गैर हाजिरी में उसके घर आया-जाया करता था। यह बात स्वयं उसकी पत्नी ने उसे 23 फरवरी को शाम छह बजे कही थी। इसके बाद उसने कपड़े से अपनी पत्नी का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी और शव को कंबल में लपेट कर आग लगी दी।

यह जानकारी मिलने पर जब शिकायतकर्ता व अन्य मौके पर पहुंचे, तो मकान के अंदर कमरे में अनुपमा का शव जल रहा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जल रहे शव पर पानी फेंक कर आग को बुझाया और उसे अपने कब्जे में लिया। इस दौरान आरोपित अनिल कुमार ने पुलिस के सामने इस बात को स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या करने का कोई अफसोस नहीं है। उसकी पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध थे। जिसे वो बर्दाश्त नहीं कर सका।

chat bot
आपका साथी