वैरागन परी जैन को श्री वर्धमान जैन सेवा संघ ने किया सम्मानित

नवांशहर के रेलवे रोड पर रविवार को जैन स्थानक में वैरागका स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 10:04 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 10:04 PM (IST)
वैरागन परी जैन को श्री वर्धमान जैन सेवा संघ ने किया सम्मानित
वैरागन परी जैन को श्री वर्धमान जैन सेवा संघ ने किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, नवांशहर

नवांशहर के रेलवे रोड पर रविवार को जैन स्थानक में वैरागन परी जैन को श्री वर्धमान जैन सेवा संघ द्वारा सम्मानित किया गया। उपाध्याय प्रवर श्री जितेंद्र मुनि महाराज ठाणे-5 एवं उत्तर भारतीय प्रवर्तक आशीष मुनि महाराज ठाणे-दो के सानिध्य में महा साध्वी किरण महाराज कीे सुशिष्या महा साध्वी प्राची महाराज की वैरागन परी जैन 24 फरवरी 2021 को जैन भागवती दीक्षा लेकर साध्वी बनने जा रही है। श्री वर्धमान जैन सेवा संघ के प्रधान मनीष जैन एवं महासचिव रतन कुमार जैन ने बताया कि वैरागन परी जैन पिछले दो वर्षों से अपनी गुरुणी महा साध्वी प्राची महाराज के पास रहकर धार्मिक शिक्षा ले रही थी। जैन समाज में जब भी कोई वैरागी साधु की दीक्षा लेता है तो उससे पहले विभिन्न क्षेत्रों में जाकर बड़े-बड़े साधु, साध्वियों एवं जैन समाज के गणमान्य सदस्यों से आशीर्वाद लेता है। आज उसी कड़ी में वैरागन परी जैन नवांशहर आई थी। उनको साध्वी बनने पर सभी ने बधाई भी दी। इस मौके पर सुरेंद्र जैन, केके जैन, बैजनाथ जैन, अनिल जैन, अजीत जैन, राजेश जैन ,अशोक जैन, अमित जैन आदि उपस्थित थे।

उनके साध्वी बनने से नवांशहर के जैन समाज के लोगों में बहुत उत्साह पाया जा रहा है, समारोह की तैयारी के लिए संगठन के लोग जुटे हुए हैं। क्योंकि जैन समाज में किसी के साध्वी बनने का गौरव मिलना बहुत बड़े सम्मान की बात मानी जाती है। इसलिए लोगों में बहुत खुशी बनी हुई है। इसके लिए समाज का हर घर ही नहीं हर सदस्य पूरी आस्था के साथ तैयारी करता है।

chat bot
आपका साथी