नाबालिग लड़की का अपहरण कर जंगल में ले गए दो युवक, फिर की घिनौनी हरकत

राहों में दो युवकों ने एक नाबालिग लड़की को अगवा कर दिया। इसके बाद दोनों युवक लड़की को जंगल में ले गए और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 08 Mar 2019 03:08 PM (IST) Updated:Fri, 08 Mar 2019 09:00 PM (IST)
नाबालिग लड़की का अपहरण कर जंगल में ले गए दो युवक, फिर की घिनौनी हरकत
नाबालिग लड़की का अपहरण कर जंगल में ले गए दो युवक, फिर की घिनौनी हरकत

जेएनएन, नवांशहर। राहों में दो युवकों ने एक नाबालिग लड़की को अगवा कर दिया। इसके बाद दोनों युवक लड़की को जंगल में ले गए और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले को राजीनामे के जरिए खत्म करने की कोशिश की गई थी। लेकिन, परिजनों ने बाद में पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म, अगवा करने व पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

15 वर्षीय नाबालिग लड़की के मुताबिक 28 फरवरी वह खेतों में जा रही थी। इसी दौरान दो युवक आए और उससे जबरदस्ती करने लगे। उसने विरोध जताया तो उन्होंने उसे अगवा कर दिया। इसके बाद वह उसे गांव के जंगल में ले गए। वहां दोनों युवकों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

लड़की के मुताबिक वह किसी तरह से भागकर अपने घर पहुंची। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। लड़की के मुताबिक उससे दुष्कर्म करने वाला एक युवक मलिकपुर गांव और दूसरा धैंगड़पुर का रहने वाला है। वारदात के बाद मामले को दबाने का प्रयास किया गया।

पंचायती राजीनामे के जरिए मामले को दबाने की कोशिशें चलती रही। पुलिस ने युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक पुलिस ने किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी