प्रतिबंध के बावजूद दौड़ रहे टिप्पर, सड़क पर पड़े गड्ढे

काठगढ़ के आसपास के क्षेत्र में चल रहा इन दिनों टिप्परों का खेल जनता के लिए गहरा संकट बना हुआ है और इन टिप्परों ने आम नागरिक की नींद हराम कर रखी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Sep 2019 06:14 PM (IST) Updated:Tue, 10 Sep 2019 06:14 PM (IST)
प्रतिबंध के बावजूद दौड़ रहे टिप्पर, सड़क पर पड़े गड्ढे
प्रतिबंध के बावजूद दौड़ रहे टिप्पर, सड़क पर पड़े गड्ढे

संवाद सहयोगी, काठगढ़ : काठगढ़ के आसपास के क्षेत्र में चल रहा इन दिनों टिप्परों का खेल जनता के लिए गहरा संकट बना हुआ है और इन टिप्परों ने आम नागरिक की नींद हराम कर रखी है। कंडी संघर्ष कमेटी के महासचिव पंजाब राणा कर्ण सिंह, कामरेड महासिंह रौड़ी तथा काठगढ़ के पूर्व सरपंच जोगिदर पाल द्तत ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि सरकार को इसका कड़ा नोटिस लेना चाहिए। मंडी बोर्ड की सड़कें जिन पर इन भारी वाहनों का चलना मनाही है, उनको तोड़ दिया है, गहरे गड़्ढे पड़ गए हैं। राणा कर्ण सिंह ने कहा कि शीघ्र ही एक बैठक इन टिप्परों को लेकर काठगढ़ में रखी जा रही है। जनता की आवाज पंजाब सरकार के कानों तक जरूर पहुंचाई जाएगी। कामरेड महासिंह रौड़ी ने कहा कि चाहे मिट्टी हो, चाहे रेत हो, डिप्टी कमिश्नर के पास जाकर इस कागज का निरीक्षण करवाया जाएगा। इसके लिए शीघ्र योजना बनाई जा रही है। काठगढ़ केपूर्व सरपंच जोगिदरपाल दत्त ने बताया कि टिप्परों ने गांव की नींद हराम कर रखी है न दिन, न रात न कोई समय है। मार्केट में सभी दुकानदार चितित हैं। अगर सरकार खामोश रही तो मोर्चा जरूर लगाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी