टोल प्लाजा बछुआ पर आप ने दिया धरना

टोल प्लाजा बछुआ पर किसानों का धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Oct 2020 06:19 PM (IST) Updated:Fri, 16 Oct 2020 06:19 PM (IST)
टोल प्लाजा बछुआ पर आप ने दिया धरना
टोल प्लाजा बछुआ पर आप ने दिया धरना

संवाद सहयोगी, काठगढ़ : टोल प्लाजा बछुआ पर किसानों का धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। आम आदमी पार्टी के नेता चौधरी सतनाम जलालपुर ने किसानों के साथ टोल प्लाजा पर धरने में शिरकत की और कहा कि पार्टीबाजी से ऊपर उठकर वह किसानों के साथ हर संघर्ष और हर मोर्चे पर डटे रहेंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों की एकता को देखकर बौखलाहट में आ गई है। चौधरी सतनाम जलालपुर ने कहा कि पंजाब में 2022 के चुनाव अब किसान लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कृषि सुधार कानून किसान को कमजोर बनाने वाले हैं। उन्होंने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि कानून को वापस लेकर देश में शांति बहाल की जानी चाहिए।

chat bot
आपका साथी