विधवा के घर से मिला युवक का शव

गांव रैलमाजरा में वीरवार को एक 30 वर्षीय युवक का शव विधवा महिला के घर से बरामद हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Sep 2020 05:19 PM (IST) Updated:Fri, 04 Sep 2020 06:07 AM (IST)
विधवा के घर से मिला युवक का शव
विधवा के घर से मिला युवक का शव

संवाद सहयोगी, काठगढ़ : गांव रैलमाजरा में वीरवार को एक 30 वर्षीय युवक का शव विधवा महिला के घर से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल बलाचौर में भेज दिया है और महिला को हिरासत में ले लिया है। वीरवार सुबह महिला ने खुद ही मृतक के परिजनों को बताया कि युवक के बीमार होने पर वो उसे अस्पताल लेकर जा रही थी पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि मृतक संदीप कुमार(30) पुत्र हरबंस लाल दो बच्चों का पिता था। उसका घर विधवा पिकी के घर के पास ही था। पिकी नशे का कारोबार करती थी। सुबह संदीप का शव पिकी के घर से मिला है, जिसके बाद पिकी भाग कर सरपंच के घर चली गई और सरपंच ने पुलिस को बुला कर महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही डीएसपी बलाचौर दविदर सिंह मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने पहुंचने पर लोगों ने शव को महिला के घर से उठाने से मना कर दिया। लोग कह रहे थे कि पहले महिला के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया जाए फिर वो शव हो उठाने देंगे। डीएसपी दविदर सिंह ने बताया कि महिला के बयानों के बाद आगे की कारवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी