आज बृज में होरी रे रसिया.. पर झूमे भक्त

श्यामा श्याम संकीर्तन मंडल की ओर से श्री अद्वैत स्वरूप आश्रम नवांशहर में होली के उपलक्ष्य में श्री हरिनाम संकीर्तन एवं होली महोत्सव का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Mar 2020 10:46 PM (IST) Updated:Mon, 09 Mar 2020 06:13 AM (IST)
आज बृज में होरी रे रसिया.. पर झूमे भक्त
आज बृज में होरी रे रसिया.. पर झूमे भक्त

जेएनएन, नवांशहर : श्यामा श्याम संकीर्तन मंडल की ओर से श्री अद्वैत स्वरूप आश्रम नवांशहर में होली के उपलक्ष्य में श्री हरिनाम संकीर्तन एवं होली महोत्सव का आयोजन किया गया। मंडल के वाइस प्रधान अंकुश निझावन एवं प्रदीप आनन्द ने बताया कि श्यामा श्याम संकीर्तन मंडल की ओर से होली उत्सव का आयोजन संत करुणा पुरी वैराग दिवस के उपलक्ष्य में श्री अद्वैत स्वरूप आश्रम (बाईजी की कुटिया) पंडोरा मोहल्ला में किया गया। जिसमें धर्म प्रचारक प्रविदर बत्रा ने श्री श्री वृंदावन धाम के रस की वर्षा कर समूह संगत को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन मंडल द्वारा समय-समय पर किए जाते हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार करना है।

संकीर्तन के आरम्भ में गुरु वन्दना गाकर गुरु महिमा का बखान किया गया। इसके उपरांत उन्होंने मैं तो नाचुंगी तेरे दरबार मुरली वाले रसिया., आज बृज में होरी रे रसिया., हरि नाम के हीरे मोती., आज पिया मोहे घर आये है., होली खेडनी ए अज तेरे नाल वृंदावन रेहन वालया. आदि भजन गाकर समूह संगत को वृंदावन धाम के रस में डुबो दिया। इस उत्सव में पूज्य संत वैराग पुरी एवं संत करूणा पुरी ने अपने प्रवचनों से समूह संगत को आशीर्वाद दिया। उपरांत वृंदावन धाम से आए ठाकुर ने मोर लीला से समस्त रसिकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपरांत फूल डोल का दृश्य पेश किया गया। सभी रसिकों द्वारा फूल होली, लड्डू होली, लट्ठ होली का आनंद लिया गया। संकीर्तन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। जिसकी सेवा किरण चांदला परिवार एवं विजय छाबड़ा परिवार द्वारा की गई। सम्मेलन में शहर की समस्त धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपनी हाजिरी लगाई। सीनीयर उप प्रधान राकेश सोनी एवं प्रदीप ढींगरा ने बताया अगला होली महोत्सव 15 मार्च को मन्दिर शिव धाम नेहरु गेट में किया जा रहा है, जिसमें राकेश गुलाटी संकीर्तन रस वर्षा करेंगे। इस मौके पर मंडल के सीनीयर उप प्रधान राकेश सोनी, उप प्रधान प्रदीप आनन्द, उप प्रधान अंकुश निझावन, सचिव प्रदीप ढींगरा, किरण चांदला, विजय छाबड़ा, मनीष खोसला, चमन लाल सैनी, सन्नी चांदला, पवन अरोड़ा, गोविद खुराना, मनोज भरद्वाज, राकेश स्नोत्रा, जतिन बजाज, हैप्पी बतरा, हैप्पी खोसला, राकेश पोपली, बॉबी कन्दा, शम्मी गांधी, रीतू, सिमरन, नेहा, सोनिया, प्रिया निझावन, अंजनी बतरा, अनिल बतरा आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी