11 लाख से टकारला में बनेगा खेल मैदान

बलाचौर मिशन तंदुरुस्त पंजाब के तहत शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के उपलक्ष में पंजाब सरकार ने प्रदेश के करीब 750 सौ गांवों में खेल स्टेडियम बनाने की शुरुआत एक साथ की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Oct 2020 12:00 AM (IST) Updated:Sat, 03 Oct 2020 12:00 AM (IST)
11 लाख से टकारला में बनेगा खेल मैदान
11 लाख से टकारला में बनेगा खेल मैदान

संवाद सूत्र, बलाचौर: मिशन तंदुरुस्त पंजाब के तहत शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के उपलक्ष में पंजाब सरकार ने प्रदेश के करीब 750 सौ गांवों में खेल स्टेडियम बनाने की शुरुआत एक साथ की। इस मौके पर मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिदर सिंह ने वीडियो काफ्रेंसिग से पंजाब के करीब 22 जिलों के विभिन्न अधिकारियों तथा विधायकों के साथ मीटिग की, जिसमें खेल मंत्री भी मौजूद रहे। इसी कड़ी में बलाचौर हलके के ब्लॉक बलाचौर के गांव टकारला के सरकारी स्कूल में खेल मैदान बनाने का काम विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर ने शुरू करवाया गया। इस मौके पर मंगूपुर ने कहा कि पंजाब सरकार ने पंजाब के करीब 150 ब्लॉक में एक साथ खेल मैदानों का काम शुरू करवाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। हर जिले में करीब 11 लाख की लागत से खेल मैदान बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार ने पंजाब के युवाओं में खेल की तरफ आकर्षित करने के लिए तथा हर गांव में युवाओं को अच्छे अवसर प्राप्त करने के लिए खेल स्टेडियम बनाने का काम शुरू करवाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की रीढ़ की हड्डी गांव हैं। अगर गांव तंदुरुस्त हो गए, तो पंजाब तरक्की की राह पर होगा। इस मौके पर डीडीपीओ दविदर सिंह, बीडीपीओ दर्शन सिंह, ब्लॉक समिति चेयरमैन धर्मपाल, डीईओ प्राइमरी पवन कुमार, एसीएस बलजिदर सिंह, नवनीत कौर, अशोक, सुनीता देवी, मनप्रीत, संदीप, बलवीर चंद, सुभाष चंद्र, प्रवीण कुमार व अनिल सिंह आदि हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी