युवाओं को रोजगार देने को वचनबद्ध: अंगद सिंह

जागरण संवाददाता, नवांशहर: विधायक अंगद ¨सह ने कहा कि प्रदेश में गैंगस्टरों और असामाजिक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Sep 2017 06:21 PM (IST) Updated:Tue, 12 Sep 2017 06:21 PM (IST)
युवाओं को रोजगार देने को वचनबद्ध: अंगद सिंह
युवाओं को रोजगार देने को वचनबद्ध: अंगद सिंह

जागरण संवाददाता, नवांशहर:

विधायक अंगद ¨सह ने कहा कि प्रदेश में गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कस कर अमन की बहाली और कानून का राज्य स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार साकारात्मक रूप से हर संभव प्रयास कर रही है। यही नहीं प्रदेश को युवकों को नशे से बचाने व उन्हें रोजगार देने के लिए भी सरकार की ओर से रोजगार के अवसर पैदा किए जा रहे हैं।

इसके अलावा प्रदेश में विभिन्न भलाई योजनाओं के तहत जरूरतमंदों की मदद में आर्थिक रूप से बढ़ोतरी की जा रही है, जबकि सकार की ओर से लोक हित में फैसले लिए जा रहे हैं। इसके नतीजे आने वाले दिनों में नजर आने लगेंगे। वे गांव पन्नू मजारा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा कैप्टन सरकार किसानों, महिलाओं, पिछड़े वर्गों की भलाई के लिए विशेष योजनाएं बनाई जा रही हैं। लड़कियों को शादी के समय दी जाने वाली शगुन राशि 15 से 21 हजार कर दी गई है। महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने के उद्देश्य से पंचायती राज्य संस्थाओं में 50 फीसद आरक्षण का फैसला किया गया है। लड़कियों को सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में नर्सरी से पीएचडी तक की मुफ्त शिक्षा का इंतजाम किया गया है। सरकारी नौकरी में 33 फीसद तक आरक्षण देने की व्यवस्था की गई है। यही नहीं शिक्षा को अपग्रेड करने के उद्देश्य से नए सरकारी कॉलेज खोले जाएंगे व स्कूल व कॉलेजों में मुफ्त वाईफाई की भी व्यवस्था की जाएगी। सरकारी स्कूलों में प्री नर्सरी से एलकेजी तक की पढ़ाई शुरू की जाएगी और स्कूलों में बुनियादी ढांचे में सुधार लाया जाएगा। विधायक ने कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं वे परेशानियों के संबंध में मुख्यमंत्री कैप्टन अम¨रदर ¨सह को अवगत करवा चुके हैं व संभावित रूप से इस संबंध में साकारात्मक कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओं पर भी चर्चा की।

chat bot
आपका साथी