पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पर्यावरण को बचाने के लिए हर व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Sep 2021 03:35 PM (IST) Updated:Wed, 01 Sep 2021 10:12 PM (IST)
पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जागरण संवाददाता,नवांशहर: पर्यावरण को बचाने के लिए हर व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। अगर समय रहते प्रकृति को नहीं बचाया गया , तो आने वाले दिनों में जल एवं वायु संकट से जूझना पड़ेगा। इसी कड़ी में पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए एसकेटी प्लांटेशन टीम ने शहर में जन्मदिन पर पौधारोपण की मुहिम शुरू की है। बुधवार को कुलाम रोड निवासी पंजाब पुलिस में कार्यरत जसबीर सिंह ने पौधारोपण कर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण को रोकना है, तो पेड़ पौधे लगाना अति आवश्यक है। जहां एक ओर पेड़ पौधे हमें फल और छाया देते हैं, वहीं पेड़ पौधों से हमें विभिन्न प्रकार की औषधियां मिलती हैं।

chat bot
आपका साथी