18वें दिन पहुंची मिनिस्ट्रियल यूनियन की कलम छोड़ हड़ताल

पंजाब में मिनिस्टीरियल स्टाफ ने 31 अक्टूबर तक कलम छोड़ हड़ताल बढ़ा दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 03:39 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 03:39 PM (IST)
18वें दिन पहुंची मिनिस्ट्रियल यूनियन की कलम छोड़ हड़ताल
18वें दिन पहुंची मिनिस्ट्रियल यूनियन की कलम छोड़ हड़ताल

जागरण संवाददाता,नवांशहर: पंजाब में मिनिस्टीरियल स्टाफ ने 31 अक्टूबर तक कलम छोड़ हड़ताल बढ़ा दी है। कर्मचारी अपनी मांगों को लेक आठ अक्टूबर से लगातार हड़ताल पर हैं, पर अभी तक पंजाब मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन की सरकार से कोई बैठक नहीं हुई है। सरकार के अड़ियल रवैये के खिलाफ यूनियन ने हड़ताल 31 अक्टूबर तक बढ़ाने का फैसला किया है। जिले के मिनिस्टीरियल स्टाफ ने सोमवार को खजाना दफ्तर के बाहर धरना लगाकर सभी दफ्तरों में कामकाज बंद रखा। इस दौरान प्रधान अजय सिद्धू ने बताया कि पंजाब सरकार ने कर्मचारियों की मांग नहीं मानी हैं, जिसके कारण कर्मचारियों में रोष है। आरटीए दफ्तर खजाना दफ्तर समेत सभी दफ्तरों में काम बंद है। सोमवार को काम करवाने आए लोगों को दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इस मौके सुरजीत सिह, तेजिदर सिंह, भूपिदर सिंह, कुलवीर सिंह व राजवंत कौर ने कहा कि अभी तो 31 अक्टूबर तक हड़ताल की गई है। अगर सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना, तो इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान लखवीर सिंह, गोल्डी बंगड़, शलदिर सिंह, जतिदर कौर, राज कुमार, सुखविदर पाल, परमिदर और इंदु बाला,सुखविदर पाल, हरजोध, यशवंत, हकित कुमार, संदीप कुमार, सुरिदरपाल सिंह, बलवीर कौर, सुखविदर सिंह, लखवीर सिंह, मोहन लाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी