श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन सजाया

संवाद सूत्र, बलाचौर नवांशहर रोड पर स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Nov 2017 05:33 PM (IST) Updated:Fri, 03 Nov 2017 05:33 PM (IST)
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन सजाया
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन सजाया

संवाद सूत्र, बलाचौर

नवांशहर रोड पर स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया जा रहा है। इसके तहत पिछले कई दिनों से शहर में प्रभातफेरियां का आयोजन किया जा रहा है।

इसी उपलक्ष्य में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पाठ गुरुद्वारा साहिब में वीरवार से शुरू किया गया है और शनिवार को दोपहर रखे गए पाठ के भोग डाले जाएंगे। शुक्रवार को इस संबंध में गुरुद्वारा साहिब से एक विशाल नगर कीर्तन सजाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगतों ने भाग लिया। नगर कीर्तन शहर की मुख्य मार्गों से होते हुए गढ़शंकर रोड, मैन चौक, भद्दी रोड, गहूण रोड आदि से होता हुआ वापस गुरुद्वारा मेहंदीपुर में समाप्त हुआ। इस दौरान कीर्तन का शहर में कई जगहों पर भव्य स्वागत किया गया। कई जगह पर भक्तों के लिए विभिन्न प्रकार के लंगर लगाए गए थे। इस नगर कीर्तन में गुरु साहिब की पालकी को फूलों से सजाया गया था, जिसकी अगुवाई पांच प्यारे कर रहे थे। इस नगर कीर्तन में गुरुद्वारा साहिब के कमेटी सदस्यों के अलावा कुलदीप ¨सह, र¨वदर ¨सह, दिलबाग ¨सह, ज्ञान ¨सह, द¨वदर ¨सह, नरेश डोगरा, हीरा, नरेंद्र ¨सह, दिलावर ¨सह, म¨हदर ¨सह, अशोक कुमार आदि बड़ी संख्या में संगत मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी