काठगढ़ पुलिस स्टेशन को मिली अपनी इमारत

काठगढ़ पुलिस स्टेशन को शनिवार को अपनी इमारत मिल गई। पिछले तीस साल से यह पुलिस स्टेशन डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल काठगढ़ के बोर्डिग हाउस में चल रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 04:31 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 04:31 PM (IST)
काठगढ़ पुलिस स्टेशन को मिली अपनी इमारत
काठगढ़ पुलिस स्टेशन को मिली अपनी इमारत

संवाद सहयोगी, काठगढ़ : काठगढ़ पुलिस स्टेशन को शनिवार को अपनी इमारत मिल गई। पिछले तीस साल से यह पुलिस स्टेशन डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल काठगढ़ के बोर्डिग हाउस में चल रहा था। शनिवार को प्रदेश के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने नई इमारत में पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन होना सबसे जरूरी है। कर्मचारी अथवा अधिकारी जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा उसे कतई नहीं बख्शा जाएगा। डीजीपी ने कहा कि प्रदेश के पुलिस स्टेशनों में काफी सुधार लाया जा रहा है। प्रदेश में लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से 95 नए पुलिस स्टेशन बनाए जा रहे हैं। नए स्टेशनों में नई तकनीक से जनता के साथ स्टाफ के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। काठगढ़ पुलिस स्टेशन भी नई तकनीक और डिजाइन से तैयार किया गया है। इसमें शिकायत लेकर आने वालों के लिए स्पेशल वेटिग रूम बनाया गया है। जो दिव्यांग है, उनके लिए व्हीलचेयर का प्रबंध भी उपलब्ध कराया गया है। थाने में बाथरूम, पीने के पानी की सुविधा भी उपलब्ध होगी। स्टाफ की रिहायश का प्रबंध भी अब थाने के अंदर ही उपलब्ध किया गया है। डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस में शीघ्र ही पुलिस की नई भर्ती की जाएगी और खाली पद भरे जाएंगे। इसके अलावा जिले में पुलिस लाइन को भी बनाया जा रहा है। इस अवसर हाउसिग कार्पोरेशन के एमडी डीजीपी एमके तिवारी, लुधियाना रेंज के आइजी जसकरण सिंह, बलाचौर के अधिकारी चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर, एसएसपी अलका मीणा भी मौजूद थे।

पुलिसकर्मियों को किया जा रहा जागरूक

डीजीपी ने कहा कि पंजाब में क्राइम पर काफी हद तक अंकुश लगाने में पुलिस कामयाब रही है और आगे भी प्रयास जारी हैं। डीजीपी ने कहा कि पुलिस में रहकर गलतियां कर रहे हैं, उनको जागरूक करने के लिए पुलिस सेमिनार करवाएगी। पत्रकारों के सवालों के जबाव में दिनकर गुप्ता ने कहा कि कई गिरोह पकड़े जा चुके हैं। जो रह गए हैं, पुलिस उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लेगी। कई बाहर विदेश भी चले गए हैं, उनकी भी जानकारी हासिल कर उन्हें स्वदेश लाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी