सन्नी की निशानदेही पर पिस्तौल व छह कारतूस बरामद

जाडला में तीन सप्ताह पहले युवक को गोली मारकर हत्या का प्रयास करने वाले बलजिदर सिंह उर्फ सन्नी से पुलिस ने एक पिस्तौल व छह कारतूस बरामद किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Apr 2019 11:46 PM (IST) Updated:Mon, 29 Apr 2019 11:46 PM (IST)
सन्नी की निशानदेही पर पिस्तौल व छह कारतूस बरामद
सन्नी की निशानदेही पर पिस्तौल व छह कारतूस बरामद

जासं, नवांशहर : जाडला में तीन सप्ताह पहले युवक को गोली मारकर हत्या का प्रयास करने वाले बलजिदर सिंह उर्फ सन्नी से पुलिस ने एक पिस्तौल व छह कारतूस बरामद किया है। नवांशहर सदर की पुलिस उसे लुधियाना जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उससे पिस्तौल बरामद किया है। उसने पिस्तौल को नहर के पुल के नीचे एक प्लास्टिक लिफाफे में डाल कर ईटों से दबा दिया था।

थाना नवांशहर सदर के एसएचओ सरबजीत सिंह ने बताया कि सन्नी बहुत शातिर है। वह बार-बार अपना बयान बदल रहा है। पुलिस ने उसके पास से पिस्तौल और कारतूस बरामद कर लिया है। उन्होंने कहा कि वह इतना शातिर है कि लुधियाना पुलिस ने जब उसे नशीले कैप्सूल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। उस समय उसने पुलिस को पिस्तौल के बारे में कुछ भी नहीं बताया था। पूछताछ में उसने जानकारी दी है कि वह खुद नशा करता है। नशे के दौरान ही उसने पुनीत राणा पर फायरिग कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद वह यहां फरार हो गया था और पिस्तौल को छुपा दिया था। आज उसे अदालत में पेश किया गया। अदातल ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

उल्लेखनीय है कि सन्नी को लुधियाना पुलिस ने 16 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके पास से नशीली गोलियां व कारतूस बरामद किया था। पुलिस ने सन्नी को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया था। सन्नी की जाडला में एक जनरल स्टोर है। सन्नी ने 9 अप्रैल को जाडला में गांव के ही रहने वाले पुनीत राणा को किसी बात से नाराज होकर जान से मारने के लिए चार फायर किए थे। पुनीत राणा ने किसी तरह अपनी कार लेकर मौके से भागने में कामयाब हो गया था। हालांकि, उसे दो गोलियां लगी थी। पुलिस ने पुनीत राणा के बयानों पर सन्नी के खिलाफ हत्या से प्रयास व आ‌र्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पुनीत ने अपने बयान में पुलिस सो बताया था कि 4 साल पहले मोटरसाइकिल से टक्कर होने पर उसने सन्नी की पिटाई की थी। जिसका बदला लेने के लिए उसने उस पर फायर किए। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक विवाद का कारण कुछ और है जो अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पच्चीस हजार में खरीदा था पिस्तौल

एसएचओ सरबजीत सिंह ने बताया कि सन्नी ने 25 हजार रुपये में पिस्तौल खरीदी थी। अवैध होने के कारण इसके बारे में स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कितने बोर की है। सन्नी ने बताया उसने बिहार के व्यक्ति से यह पिस्तौल करीब आठ नौ महीने पहले खरीदी थी। वह बार-बार अपने बयानों को बदल रहा है। कभी वह कहता है कि उसने यूपी से पिस्तौल खरीदी है। यह स्पष्ट है कि पिछले काफी समय से इसके पास पिस्तौल थी। पुलिस की जांच में अभी तक इसके किसी अन्य अपराध में शामिल होने का पता नहीं चला है।

chat bot
आपका साथी