आज दशहरा ग्राउंड में जलेंगे बुराई के प्रतीक

चंडीगढ़ रोड स्थित दशहरा ग्राउंड में बुराई के प्रतीक रावण कुंभ करण व मेघनाद का पुतला जलाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Oct 2019 10:55 PM (IST) Updated:Tue, 08 Oct 2019 06:32 AM (IST)
आज दशहरा ग्राउंड में जलेंगे बुराई के प्रतीक
आज दशहरा ग्राउंड में जलेंगे बुराई के प्रतीक

जागरण संवाददाता, नवांशहर : चंडीगढ़ रोड स्थित दशहरा ग्राउंड में बुराई के प्रतीक रावण, कुंभ करण व मेघनाद का पुतला जलाया जाएगा। दशहरा मेले में सांसद मनीष तिवारी मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे। मंगलवार दोपहर से विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन करवाया जाएगा। सोमवार को दशहरा मेला पूरे चरम पर था। शाम को भारी संख्या में लोग मेले में आए थे। दशहरा ग्राउंड में दशहरा उत्सव कमेटी द्वारा इस बार रावण का पुतला 55 फुट, कुंभकरण का पुतला 50 फुट व मेघनाथ का पुतला 45 का पुतला बनाया गया है। मंगलवार शाम को रावण, कुंभकरण व मेघनाथ का पुतले को अग्नि भेंट कर दिया जाएगा। इससे पहले भगवान राम-लक्ष्मण की सेना का रावण की सेना के साथ युद्घ होगा। इसके अलावा मेले में कुश्ती, कबड्डी व इसके अलावा मेले में विभिन्न प्रकार के करतब दिखाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी