पुराने झगड़े को लेकर दुकानदार ने युवको को मारी गोली

गांव जाडला में दुकानदार द्वारा युवक को गोली मारने का कारण चार साल पुरानी रंजिश है। उसका बदला लेने के लिए ही दुकानदार बलविदर सिंह उर्फ सन्नी ने पुनीत राणा पर मंगलवार को चार फायर कर दिए थे। पुलिस ने घायल पुनीत के बयानों के आधार पर आरोपित सन्नी के खिलाफ हत्या के प्रयास और आ‌र्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Apr 2019 12:19 AM (IST) Updated:Thu, 11 Apr 2019 06:26 AM (IST)
पुराने झगड़े को लेकर दुकानदार ने युवको को मारी गोली
पुराने झगड़े को लेकर दुकानदार ने युवको को मारी गोली

जासं, नवांशहर : गांव जाडला में दुकानदार द्वारा युवक को गोली मारने का कारण चार साल पुरानी रंजिश है। उसका बदला लेने के लिए ही दुकानदार बलविदर सिंह उर्फ सन्नी ने पुनीत राणा पर मंगलवार को चार फायर कर दिए थे। पुलिस ने घायल पुनीत के बयानों के आधार पर आरोपित सन्नी के खिलाफ हत्या के प्रयास और आ‌र्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपित को काबू कर लिया है, लेकिन अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक पुनीत ने पुलिस को जानकारी दी है कि चार साल पहले बलजिदर सिंह उर्फ सन्नी ने मोटर साइकिल से उसे टक्कर मार दी थी। इसके बाद उसने सन्नी की पिटाई कर दी थी। तब से वह उससे रंजिश रखता था। उसी का बदला लेने के लिए उसने मंगलवार को उस पर फायरिग की।

झगड़ा करने की नीयत से सन्नी मेरे से उलझा : पुनीत

पुनीत ने मंगलवार की घटना के बारे में पुलिस को बताया है कि जब वह दही खरीदने के लिए हलवाई की दुकान में गया था। उसके पास ही सन्नी की दुकान भी है। उससे झगड़ा करने की नीयत से सन्नी ने उलझते हुए कहा कि वह उसे ऐसे क्यों देख रहा है। वह उसे परसों से ढूंढ रहा है। इसके बाद सन्नी ने पिस्तौल निकाल कर उसके सिर की ओर फायर कर दिया। डर कर उसने भागना शुरु किया तो गोली पीछे से उसकी पसलियों में लगी। दूसरा फायर किया लेकिन वह उसे नहीं लगा। तब तक वह अपनी कार में बैठ चुका था। तीसरा फायर से गोली कार के दरवाजे को लगी और उसके बाद उसे जांघों को चीरती हुई निकल गई। इसके बाद वह कार लेकर आगे बढ़ गया। सन्नी ने फिर चौथा फायर भी किया,लेकिन उसे नहीं लगा। पुनीत के बयानों पर पुलिस ने सन्नी पर हत्या के प्रयास व आ‌र्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कल लिया है।

संबंधी के पास भाग गया था आरोपित

मिली जानकारी के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद सन्नी गोराया में अपने एक संबंधी के पास भाग गया था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। हालांकि पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक उसे अभी गिरफ्तार किया जाना बाकी है। बताया जा रहा है कि सन्नी ने जिस हथियार का इस्तेमाल किया है वह अवैध है।

अभी नहीं किया गया है गिरफ्तार : एसएचओ

थाना सदर के एसएचओ सरबजीत सिंह कहते हैं कि मामले की तफ्तीश जारी है। अभी तक सन्नी के बारे में पता नहीं चल पाया है कि वह कहां है। उसे जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कोशिश कर रही है। उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।

आरोपित को पकड़ने के लिए छापामारी जारी : डीएसपी

डीएसपी कैलाश चंद्र ने कहा कि पुनीत राणा अभी बार-बार बयान बदल रहा है। पहले उसने यह कहा कि चार साल पुरानी रंजिश के कारण उस पर सन्नी ने फायरिग की है। इसके बाद उसने कहा कि दो दिन पहले भी उसका सन्नी से झगड़ा हुआ था। अभी आरोपित सन्नी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही असल कारण का पता चल पाएगा। सन्नी को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद ही वह हथियार कहां से लाया इसके बारे में जानकारी ली जाएगी।

chat bot
आपका साथी