काठगढ़ में जोरदार बारिश से फसलें बर्बाद

काठगढ़ शिवालिक पहाड़ियों के आसपास सोमवार सुबह जोरदार बारिश शुरू हो गई जिसके कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है। बारिश के थोड़ी देर बाद ही काठगढ़ नदी जगतेवाल नदी और जलालपुर गांव की तरफ पानी ही पानी दिखने लगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Apr 2019 12:11 AM (IST) Updated:Tue, 09 Apr 2019 12:11 AM (IST)
काठगढ़ में जोरदार बारिश से फसलें बर्बाद
काठगढ़ में जोरदार बारिश से फसलें बर्बाद

संवाद सहयोगी, काठगढ़ : शिवालिक पहाड़ियों के आसपास सोमवार सुबह जोरदार बारिश शुरू हो गई जिसके कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है। बारिश के थोड़ी देर बाद ही काठगढ़ नदी, जगतेवाल नदी और जलालपुर गांव की तरफ पानी ही पानी दिखने लगा। खेतों में नदियों का पानी दाखिल हो गया जिसने फसलों को तबाह कर दिया है। हालात देख किसानों में भगदड़ मच गई। कई जगह पर मुस्लिम भाइयों ने सब्जियां बीज रखी थी जिन्हें काफी नुकसान पहुंचा है। काठगढ़ के बीच दोनों तरफ गांव हैं। बारिश के कारण दोनों तरफ आवाजाही रुक गई। सरकारी दफ्तरों को जाने वाले कर्मचारी, स्कूल, कालेजों को जाने वाले विद्यार्थी, फैक्ट्रियों के कर्मचारी बड़ी संख्या में नदी के दोनों तरफ रुक गए। किसान नंबरदार अवतार सिंह बाजवा, चौधरी सतनाम चेची, विनोद चौधरी, कमल जोशी, केवल कृष्ण, सुखविदर सुक्खा, राम कुमार शर्मा, अमीचंद आदि बताया कि लगभग सौ से भी ज्यादा एकड़ रकबे में तैयार फसल में पानी घुस गया और फसलें बर्बाद हो गई।

हालात देखकर परिवार रोए

गांव जलालपुर में सड़क पर पानी टूटकर आ गया उसके बाद यह मुसलिम भाइयों के खेतों में घुस गया। उन्होंने वहां सब्जियां बीज रखी थी। हालात देखकर महिलाएं चिल्ला रही थी और बच्चे रो रहे थे। वह पानी को रोकने का प्रयास कर रहे थे। महमूद व नसारदीन ने बताया कि 35 हजार रुपये, कोई 40 हजार रुपये साल का ठेका दे रहा है। अब कहां से देंगे, क्या होगा, अल्लाह ही सब करेगा।

chat bot
आपका साथी