स्वरोजगार अपना आत्मनिर्भर बनें महिलाएं : रश्मि

संवाद सहयोगी, राहों खोसला मोहल्ला में महिलाओं व लड़कियों के कल्याणार्थ सेवारत लखपत राय व प

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Feb 2018 04:29 PM (IST) Updated:Sun, 11 Feb 2018 04:29 PM (IST)
स्वरोजगार अपना आत्मनिर्भर बनें महिलाएं : रश्मि
स्वरोजगार अपना आत्मनिर्भर बनें महिलाएं : रश्मि

संवाद सहयोगी, राहों

खोसला मोहल्ला में महिलाओं व लड़कियों के कल्याणार्थ सेवारत लखपत राय व प्रकाशवती घई व महिला बाल विकास केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समाजसेवी व संस्था के प्रमुख रश्मि रणदेव की प्रधानगी में आयोजित समागम में महिलाओं को रोजगार तथा आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार का पालन-पोषण करने की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि आज के युग में महिलाएं हर क्षेत्र में युवक से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। आजकल महंगाई के युग में अकेले घर चलाना काफी मुश्किल है। इसी प्रयास के तहत एनआरआइ सु¨रदर कुमार व अन्य के सहयोग से लड़कियों को सिलाई कढ़ाई, ब्यूटीशियन का कोर्स मुफ्त में करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के युग में लड़कियों व महिलाओं को आत्मनिर्भर होना समय की जरूरत है। यदि कोई जरूरतमंद महिला या युवती इस संस्था में निशुल्क ट्रे¨नग लेना चाहती है तो संस्था से संपर्क करे। उन्होंने कहा कि यह संस्था बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत राहों व आसपास के गांवों के लोगों को जागरूक कर रही है। इस अवसर पर मानव विकास परिषद के एसबी श्रीवास्तव, हरप्रीत भट्टी, एडवोकेट सोनिया चोपड़ा, मंजू रणदेव, नेहा चोपड़ा, आरती दिग्वा, वीना दत्ता, पर¨मदर कौर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी