एनआरआइ ने रचाई दूसरी शादी, पत्नी को दस साल बाद मिली जानकारी

जागरण संवाददाता, नवांशहर : अमेरिका में रह रहे एनआरआइ ने अपनी पत्नी को अंधेरे में रखकर शादी के पांच स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Mar 2019 11:25 PM (IST) Updated:Fri, 15 Mar 2019 11:25 PM (IST)
एनआरआइ ने रचाई दूसरी शादी, पत्नी को दस साल बाद मिली जानकारी
एनआरआइ ने रचाई दूसरी शादी, पत्नी को दस साल बाद मिली जानकारी

जागरण संवाददाता, नवांशहर : अमेरिका में रह रहे एनआरआइ ने अपनी पत्नी को अंधेरे में रखकर शादी के पांच साल बाद दूसरी शादी रचा ली। वह पत्नी को विदेश बुलाने के सपने दिखाता रहा। दस साल बाद पत्नी को पता चला कि उसके पति ने विदेश में दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद महिला ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एनआरआइ पति और उसके परिवार के खिलाफ धोखा देने व दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। इस संबंधी अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में शरणजीत सिंह बैंस के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार रहिपा गांव की बलजीत कौर ने एनआरआइ सेल में दी शिकायत में कहा है कि उसका विवाह 2003 में होशियारपुर जिले के गढशंकर इलाके के दीप कॉलोनी निवासी शरणजीत सिंह बैंस के साथ हुआ था। उस समय शरणजीत सिंह बैंस ने जब पासपोर्ट बनवाया था तो वैवाहिक स्थिति वाले कॉलम में उसने खुद को अविवाहित बताया था, जबकि उस समय उसकी शादी उसके साथ हो चुकी थी। बलजीत कौर ने कहा कि अब उसका पति अदालत और सभी को गुमराह कर उससे तलाक लेना चाहता है।

शादी पर माता-पिता ने खर्च किए दस लाख

बलजीत कौर ने शिकायत में कहा है कि उसके परिजनों ने विवाह में चार तोले सोने का कड़ा, दो तोले सोने की चेन, पांच तोले सोने की पांच अंगुठियां, दो तोले की दो बालियां ससुराल वालों को दी थीं। बलजीत के मुताबिक उसके पिता ने पांच-छह तोले जेवर उन्हें दिया था। इसके अलावा एक मोटर साइकिल और घर का सामान दिया था। महिला ने बताया कि उसकी शादी पर उसके परिजनों ने दस लाख रुपये खर्च किए थे।

शादी के बाद ही परेशान करते थे ससुराल वाले

बलजीत कौर ने बताया कि शादी के बाद से उसे परेशान किया जाने लगा। शादी के बाद उसके बेटा भी हुआ था। सास और ननद द्वारा परेशान करने के बाद उसके पिता ने उसके पति को तीन लाख रुपये दिए। इसके बाद वर्ष 2004 में उसका पति विदेश चला गया है। वह उसे नाममात्र का खर्च ही भेजता था। सास व ननद उसे अक्सर परेशान करती थी जिससे तंग आकर वह अपने मां-बाप के यहां रहने के लिए आ गई। वर्ष 2008 में उसका पति इटली से अमेरिका चला गया। उसके बाद कभी-कभार ही उससे फोन पर बात होती थी।

2017 में पत्नी को मिला तलाक का नोटिस

बलजीत कौर ने बताया कि साल 2017 में उसके बेटे के जन्म दिन के समय उसका पति अचानक भारत आया। इस दौरान वह उससे कहने लगा कि वह उसे अमेरिका लेकर जाएगा। इसके बाद वह अपनी बहन वरिदरजीत कौर के यहां गया और बिना उससे मिले अचानक अमेरिका चला गया। बाद में पति द्वारा होशियारपुर की अदालत में दायर किया गया तलाक का नोटिस उसे मिला। इसके बाद उसे मालूम चला कि उसने साल 2008 में सिगापुर में श्रीदेवी गोगना के साथ शादी कर ली थी।

दूसरी शादी में सास व देवर भी शामिल हुए थे

बलजीत कौर के पति शरणजीत सिंह बैंस की दूसरी शादी सिगापुर में ही रजिस्टर्ड करवाई गई है और इस शादी में उसकी सास सुदेश रानी, देवर रणदीप सिंह व दोनों ननदें और जीजा भी शामिल हुए थे। शादी की रजिस्ट्रेशन में रणदीप सिंह की गवाही है। शरणजीत अपनी दूसरी पत्नी को लेकर भारत भी आया था। इसकी बलजीत कौर को किसी ने जानकारी नहीं दी। बलजीत की ननद व सास ने शरणजीत की दूसरी पत्नी को शगुन भी डाला था।

----------

chat bot
आपका साथी