आंखें दान कर दी दो लोगों को रोशनी

संवाद सूत्र, नवांशहर : रेलवे रोड स्थित डॉ. वीके अरोड़ा वाली गली निवासी निर्मल अरोड़ा के मरणोपरांत दान

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Mar 2019 05:46 PM (IST) Updated:Thu, 07 Mar 2019 05:46 PM (IST)
आंखें दान कर दी दो लोगों को रोशनी
आंखें दान कर दी दो लोगों को रोशनी

संवाद सूत्र, नवांशहर : रेलवे रोड स्थित डॉ. वीके अरोड़ा वाली गली निवासी निर्मल अरोड़ा के मरणोपरांत दान दी गई आंखें दो लोगों को रोशन प्रदान करेंगी। नेत्रदान संस्था नवांशहर के महासचिव रत्न कुमार जैन ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जगदीश अरोड़ा की धर्मपत्नि निर्मल अरोड़ा की संक्षिप्त बीमारी के बाद मौत हो गई थी, जिसके बाद मृतका के पारिवारिक सदस्य सुभाष अरोड़ा और डॉ. वीके अरोड़ा ने जगदीश अरोड़ा और पुत्र विपन अरोड़ा के साथ विचार विमर्श करके मृतका के मरणोपरांत नेत्रदान करवाने का फैसला लिया। पारिवारिक सहमति के बाद उन्होंने नेत्रदान संस्था नवांशहर के महासचिव रतन कुमार जैन के साथ संपर्क किया। इसके बाद संस्था के प्रधान डॉ. जेडी वर्मा की अगुआई में नेत्रदान संस्था ने पारिवारिक सहमति के बाद मृतका के मरणोपरांत नेत्र प्राप्त किए। इन नेत्रों को पुनरजोत आई बैंक लुधियाना में भेज दिया गया है, जहा दो जरूरतमंदों को ये एक-एक लगा दिए जाएंगे। निर्मल अरोड़ा के नेत्र 524वें नेत्रदानी के रूप में प्राप्त हुए हैं। इस मौके पर परिवारिक सदस्यों में जगदीश अरोड़ा (पति), विपन अरोड़ा (बेटा), सीमा (बेटी), सोनिया (बहू), सुभाष अरोड़ा, सुरिन्द्र अरोड़ा, डा. वीके अरोड़ा, डा. पूनम अरोड़ा, सुनील एवं संस्था के सदस्यों में अशोक शर्मा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी