बाढ़ पीड़ितों के लिए विधायक अंगद ने दिया एक वर्ष का वेतन

बरसात और भाखड़ा बांध से छोड़े गए पानी प्रभावित हुए बाढ़ पीड़ितों के लिए नवांशहर के विधायक अंगद सिंह ने अपना एक वर्ष का वेतन दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Aug 2019 11:01 PM (IST) Updated:Tue, 27 Aug 2019 06:39 AM (IST)
बाढ़ पीड़ितों के लिए विधायक अंगद ने दिया एक वर्ष का वेतन
बाढ़ पीड़ितों के लिए विधायक अंगद ने दिया एक वर्ष का वेतन

जेएनएन, नवांशहर : बरसात और भाखड़ा बांध से छोड़े गए पानी प्रभावित हुए बाढ़ पीड़ितों के लिए नवांशहर के विधायक अंगद सिंह ने अपना एक वर्ष का वेतन दिया है। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर विनय बबलानी को चेक सौंप दिया है। विधायक अंगद सिंह ने बताया कि पंजाब के लोगों में एक दूसरे की सहायता करने की परंपरा रही है और अब इसे आगे बढ़ाने का समय है। उन्होंने नवांशहर के लोगों को बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों पर आए इस संकट के समय खुद बाढ़ पीड़ितों के पास जाकर हुए नुकसान का जायजा लिया है। विधायक ने भाखड़ा बांध से छोड़े गए पानी के साथ आई बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन द्वारा किए गए कार्यो की भी प्रशंसा की। भारी बरसात और बाढ़ के कारण जिले के लोगों के खेतों, मकानों और पशुओं को हुए नुकसान पर दुख जताते हुए कहा कि सरकार द्वारा इस संबंध में सर्वे करवाया जाएगा। इसके साथ ही प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी